हाई टेंशन लाइन की चपेट में आकर संविदा लाइनमैन की मौत

हरदोई । सांडी थाना क्षेत्र के सैंतियापुर गांव के पास नलकूप की लाइन सही करते समय लाइनमैन की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। परिजनों ने बिजली विभाग के कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव निवासी गौरी शंकर मिश्रा आउटसोर्सिंग संविदा पर बिजली विभाग में लाइनमैन का काम करता था। पिता रामपाल मिश्रा ने बताया कि मंगलवार की शाम को उप विद्युत केंद्र बावन के अंतर्गत लोनार फीडर की लाइन पर सैतियापुर गांव के पास वकील अहमद के नलकूप पर लाइन सही कर रहा था। जिसके लिए ड्यूटी पर मौजूद एसएसओ से लाइनमेन ने शटडाउन लिया था।

आरोप है कि जिस लाइन के लिए शटडाउन मांगा गया उसकी जगह दूसरी लाइन का शटडाउन दे दिया। जिसके चलते गौरीशंकर मिश्रा हाई टेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। गौरी मिश्रा के एक पुत्र, एक पुत्री व पत्नी रजनी है। सभी का रो रोकर हाल खराब है।

परिजनों का कहना है कि जब तक उच्च अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचेंगे तब तक शव को शव ग्रह में रखने नहीं देंगे।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला, जेई और लाइनमैन से मारपीट; सरकारी अभिलेख भी फाड़े

    UPPCL MEDIA के लिए विशेष खबर मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच के दौरान दबंगों का हमला, विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के किशनी थाना…

    गोरखपुर में आज 5 घंटे बिजली रहेगी बंद, रोड चौड़ीकरण व लाइन शिफ्टिंग के लिए सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा शटडाउन

    UPPCL MEDIA / आवाज़ प्लस विशेष गोरखपुर। शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को करीब 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने बताया कि रोड चौड़ीकरण एवं…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights