उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन अध्यक्ष ने बिजली आपूर्ति में लापरवाही पर कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

लखनऊ। अध्यक्ष ने केस्को के अन्तर्गत पराग डेरी क्षेत्र के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता तथा अवर अभियन्ता के विरूद्ध चेतावनी जारी करने के निर्देष दिये हैं। पूर्वांचल डिस्काम के अन्तर्गत चंदौली के अधिशासी अभियन्ता को विद्युत आपूर्ति में लापरवाही के आरोप में एडवर्स इंट्री देने के निर्देश दिये।

प्रदेश में विद्युत आपूर्ति में लापरवाही पर पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल ने कई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लेसा के अन्तर्गत आलमबाग के समर विहार तथा श्रृंगारनगर में विद्युत आपूर्ति बाधित होने की जानकारी अधिशासी अभियन्ता से ली। सही उत्तर न देने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा है।

अध्यक्ष ने केस्को के अन्तर्गत पराग डेरी क्षेत्र के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता तथा अवर अभियन्ता के विरूद्ध चेतावनी जारी करने के निर्देष दिये हैं। पूर्वांचल डिस्काम के अन्तर्गत चंदौली के अधिशासी अभियन्ता को विद्युत आपूर्ति में लापरवाही के आरोप में एडवर्स इंट्री देने के निर्देश दिये। यहां के अधिशासी अभियंता को चेतावनी दी गयी। जौनपुर ईडीडी-चतुर्थ के अधिशासी अभियंता के विरूद्ध भी कार्यवाही करते हुये प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिये गये।

आशीष गोयल ने फतेहपुर के ईडीडी-द्वितीय को भी चेतावनी जारी की गयी। बलिया के अधिशासी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता व अवर अभियन्ता को चार्जशीट देने का निर्णय लिया। यहां छह घंटे आपूर्ति बाधित थी। इसी तरह टुंडला व आगरा ईडीडी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहने के कारण एडवर्स इंट्री के निर्देश दिये। मेरठ के अन्तर्गत मवाना के अधिषासी अभियन्ता को भी चेतावनी देने के निर्देश अध्यक्ष ने दिए।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला, जेई और लाइनमैन से मारपीट; सरकारी अभिलेख भी फाड़े

    UPPCL MEDIA के लिए विशेष खबर मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच के दौरान दबंगों का हमला, विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के किशनी थाना…

    गोरखपुर में आज 5 घंटे बिजली रहेगी बंद, रोड चौड़ीकरण व लाइन शिफ्टिंग के लिए सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा शटडाउन

    UPPCL MEDIA / आवाज़ प्लस विशेष गोरखपुर। शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को करीब 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने बताया कि रोड चौड़ीकरण एवं…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights