उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में बड़ी छंटनी की तैयारी, 50 पार वाले कर्मचारी जबरन किए जाएंगे रिटायर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन अपने 50 साल की उम्र पूरी कर चुके कार्मिकों की कार्य क्षमता का मूल्यांकन करेंगी। इस मूल्यांकन में फिट नहीं पाए जाने वाले कार्मिकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन प्रबंधन के इस आदेश के बाद सभी बिजली कंपनियां 50 साल से अधिक आयु के हो चुके कार्मिकों की कार्यक्षमता के मूल्यांकन करने की तैयारी शुरू कर दी है।

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी वी. चैत्रा ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम अपने कर्मचारियों यानी लेखा, लिपिक, टेक्निकल ग्रेड-दो, क्लास फोर की स्क्रीनिंग करेगा। इस कंपनी में तैनात अधिक्षण अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी, अवर अभियंता सहित अन्य अधिकारी जो कामन संवर्ग में आते हैं, उनकी स्क्रीनिंग उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा कराई जाएगी।

गठित की जाएगी कमेटी
पश्चिमाचंल के साथ ही मध्यांचल, पूर्वांचल, दक्षिणांचल और केस्को के प्रबंधन द्वारा स्क्रीनिंग की कार्यवाही जल्द शुरू की जाएगी। बिजली कार्मिकों की स्क्रीनिंग के लिए बिजली कंपनियां कमेटी का गठन करेंगी। यह कमेटी 50 से अधिक उम्र वाले कर्मचारियों की कार्यक्षमता का आंकलन करेंगी। इस कमेटी की रिपोर्ट में जो भी कर्मचारी अनफिट दर्शाए जाएंगे, उन्हें शासनादेश में दी गई व्यवस्था के मुताबिक अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाएगी।

आकारिक सूत्रों के मुताबिक, बिजली महकमें में मौजूदा समय में तैनात करीब 36 हजार नियमित कर्मचारियों में से करीब 12 से 15 हजार ऐसे कर्मचारी हैं, जिनकी उम्र इस समय 50 वर्ष से अधिक है। खासकर लेखा, लिपिक, टीजी-टू ग्रेड में इनकी संख्या अधिक है।

यूपीपीसीएल चेयरमैन डा. आशीष कुमार गोयल के अनुसार अधिक उम्र के कर्मचारियों की कार्यक्षमता के मूल्यांकन की व्यवस्था शासनादेश में है। मूल्यांकन के बाद शासनादेश में वर्णित व्यवस्थाओं के मुताबिक कार्यवाही की जाएगी। इस मूल्यांकन की जद में 50 वर्ष से अधिक आयु के सभी कार्मिक आएंगे।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला, जेई और लाइनमैन से मारपीट; सरकारी अभिलेख भी फाड़े

    UPPCL MEDIA के लिए विशेष खबर मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच के दौरान दबंगों का हमला, विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के किशनी थाना…

    गोरखपुर में आज 5 घंटे बिजली रहेगी बंद, रोड चौड़ीकरण व लाइन शिफ्टिंग के लिए सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा शटडाउन

    UPPCL MEDIA / आवाज़ प्लस विशेष गोरखपुर। शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को करीब 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने बताया कि रोड चौड़ीकरण एवं…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights