बिजली चेकिंग टीम पर हमला, अवर अभियन्ता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बहुआ। कनेक्शन, मीटर आदि की चेंकिग करने पहुंची बिजली विभाग की टीम को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। साथ ही गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद जिसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। जिसमें विभागीय टीम जान बचाकर भागती दिखाई दे रही है। वहीं अवर अभियन्ता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

ललौली कस्बे में चेकिंग करने के लिए बहुआ उपकेंद्र से टीम पहुंची थी। टीम में अवर अभियन्ता प्रमोद कुमार सिंह के साथ निविदा कर्मी मौजूद थे। चेकिंग के दौरान एक घर में पोल से दो केबिल गई हुई थी। एक से मीटर का कनेक्शन था दूसरी चोरी से जोड़ी गई थी। जिस पर लाइन मैन लाइन काटने पहुंचा तो घर वालों ने विरोध कर दिया। जिस पर विवाद बढ़ा और देखते ही देखते मोहल्ले के कई लोग इकट्ठा हो गए और चेकिंग टीम को घेर लिया और गाली गलौच करते हुए हमला बोल दिया।

चोरी से चल रहे कई कनेक्शन
बताया जा रहा है कि कस्बे में बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की जा रही है। कई दुकान और घरों में चोरी के कनेक्शन, बाईपास मीटर के जरिए बिजली का प्रयोग किया जा रहा है। हालांकि इसकी पूरी जानकारी निविदा कर्मियों को रहती है। बताया जा रहा है कि निविदाकर्मी चोरी से लाइन चलवाने के एवज में वसूली करते हैं।

बिजली चेकिंग करने गई टीम के साथ मारपीट करने वाले मोहम्मद मोबीन खान और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं- परशुराम त्रिपाठी, सीओ जाफरगंज

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights