गाजियाबाद में 950 करोड़ बिजली बिल उपभोक्ताओं पर बकाया, नॉन ट्रेसेबल ग्राहक के कारण हो रही है दिक्कत

गाजियाबाद। ऊर्जा विभाग ने बेहतर सुविधा के लिए जिले को तीन जोन में बांटा है। तीनों जोन में सबसे अधिक बकाया जोन दो में है। जिसमें 848 करोड़ रुपए का बकाया है। इस जोन में देहात क्षेत्र आता है। ऊर्जा विभाग के लिए नॉन ट्रेसेबल ग्राहक सबसे ज्यादा दिक्कत का कारण बन रहे हैं।

जोन 2 के मुख्य अभियन्ता राजीव गुप्ता ने बिजली उपभोक्ताओं से जल्द से जल्द बिल का भुगतान करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि पिछले वर्ष से इस वर्ष 46 फीसदी राजस्व बढ़ा है। बिजली भुगतान के लिए एक मुख्य समाधान योजना भी चलाई जा रही है। इस योजना में अकेले उनके जोन में 222 करोड़ रुपए की छूट का लाभ लोगों को होगा। जल्द ही प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे। प्रीपेड मीटर लगने के बाद किसी को छूट का फायदा नहीं मिलेगा।

जोन 3 के मुख्य अभियन्ता अजय ओझा ने बताया कि उनके जोन में करीब 42 करोड़ रुपए का बकाया है। उनके जोन में चार लाख 12 हजार ग्राहक है। नॉन ट्रेसेबल ग्राहक यानी ऐसे बिजली उपभोक्ता जिनके बारे में पता नहीं है वह एक बड़ा सिर दर्द बने हुए हैं। अगर कोई बिजली उपभोक्ता बिल देने से माना करता है तो उसका मामला भू राजस्व को भेज दिया जाएगा। गाजियाबाद के जोन वन जो शहरी इलाका है। वहां करीब 45 करोड रुपए बिजली विभाग के उपभोक्ता पर बाकी है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में रातभर बिजली गुल, 30 हजार की आबादी प्रभावित

    ⚡ UPPCL MEDIA | गाजियाबाद तेज बारिश के बाद कई इलाकों में फाल्ट, 33 केवी लाइन और बिजली पोल टूटने से मचा हाहाकार गाजियाबाद। तेज बारिश के बाद ट्रांस हिंडन…

    10 दिन से अंधेरे में लक्ष्मण नगर! नैमिषारण्य पावर हाउस पर ग्रामीणों का हल्लाबोल, पानी के लिए भी तरसे लोग

    ⚡ UPPCL MEDIA की रिपोर्ट सीतापुर। नैमिषारण्य क्षेत्र के लक्ष्मण नगर गांव में 10 दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का सब्र शनिवार को जवाब दे गया। बड़ी…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights