शी जिनपिंग का कड़ा बयान, कहा- चीन को बांटने की कोई भी कोशिश कुचल दी जाएगी

काठमांडू: चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रविवार को चेतावनी दी कि चीन को विभाजित करने की जो कोई कोशिश करेगा, उसे ‘कुचल दिया जाएगा’। उन्होंने काठमांडू में नेपाल के शीर्ष नेतृत्व के साथ व्यापक वार्ता की और दोनों देशों ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को सहयोग की रणनीतिक साझेदारी तक पहुंचाया तथा एक ‘ट्रांस हिमालयन’ रेलवे लाइन बिछाने की योजना सहित कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए। शी ने शनिवार को नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी के साथ अपनी बैठक के दौरान नेपाल के विकास कार्यक्रमों के लिए 56 अरब नेपाली रुपये की मदद की घोषणा की।

पिछले 23 साल में नेपाल आने वाले पहले चीनी राष्ट्रपति
पिछले 23 बरसों में नेपाल की यात्रा करने वाले शी पहले चीनी राष्ट्रपति हैं। चीनी राष्ट्रपति ने काठमांडू और तातोपानी ट्रांजिट बिंदु को जोड़ने वाले अरनिको हाईवे का उन्नयन करने का संकल्प लिया। इसे नेपाल में आए 2015 के विनाशकारी भूकंप के बाद बंद कर दिया गया था। उन्होंने संपर्क बढ़ाने के लिये और अधिक सीमा चौकियां खोलने का भी संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि ट्रांस हिमालयन रेलवे के लिए एक व्यवहार्यता अध्ययन जल्द शुरू किया जाएगा और चीन केरूंग-काठमांडू सुरंग मार्ग के निर्माण में भी मदद करेगा।

‘चीन को बांटने की कोशिश करने वाले कुचल दिए जाएंगे’
चीन की आधिकारिक समाचार एजेंसी शिन्हुआ की खबर के मुताबिक नेपाल के प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के साथ रविवार को अपनी बैठक के दौरान शी ने कहा, ‘जो कोई भी चीन को विभाजित करने की कोशिश करेगा उसे कुचल दिया जाएगा।’ नेपाल में तिब्बती आध्यात्मिक गुरु समर्थकों पर नकेल कसने के लिए काठमांडू पर बीजिंग के दबाव बनाए जाने के बीच शी की ये टिप्पणियां आई हैं। तिब्बत के साथ नेपाल एक लंबी सीमा साझा करता है और करीब 20,000 निर्वासित तिब्बती इस देश में रहते हैं।

दलाई लामा को अलगाववादी के रूप में देखता है चीन
बीजिंग भारत में स्वनिर्वासन में रह रहे दलाई लामा को चीन को विभाजित करने की कोशिश करने के वाले एक अलगाववादी के तौर पर देखता है। ओली ने कहा कि नेपाल चीन को उसकी संप्रभुता एवं क्षेत्रीय अखंडता की हिफाजत करने में पूरा समर्थन करता है तथा एक चीन की नीति के प्रति दृढ़ता से खड़ा है। उन्होंने कहा कि दोनों देश सच्चे मित्र एवं साझेदार हैं। एक संयुक्त बयान में दोनों देशों ने कहा कि उन्होंने अपने द्विपक्षीय संबंधों को सहयोग की रणनीतिक साझेदारी पर पहुंचाने का फैसला लिया है।

बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव पर भी हुई बात
संयुक्त बयान में कहा गया है कि नेपाल और चीन ने बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (BRI) को व्यापक रूप से सभी क्षेत्रों में परस्पर फायदेमंद सहयोग को मजबूत करने के एक अवसर के तौर पर देखते हैं। शी ने नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के सह अध्यक्ष पुष्प कमल दहल प्रचंड के साथ भी रविवार को वार्ता की। शी ने उन्हें चीनियों का एक अच्छा और पुराना मित्र बताया।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights