IRCTC ने शेयर बाजारों में की ब्‍लॉकबस्‍टर शुरुआत, पहले ही दिन 101 प्रतिशत का आया उछाल

नई दिल्‍ली। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्‍म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) के शेयर ने अपने कारोबार की शुरुआत बहुत ही धमाकेदार तरीके से की है। सोमवार को आईआरसीटीसी का अपने पहले कारोबारी दिन में ही अपने इश्‍यू प्राइस की तुलना में 101 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार करते हुए देखा गया। आईपीओ में आईआरसीटीसी के एक शेयर का दाम 320 रुपए तय किया गया था।

आईआरसीटीसी का शेयर बंबई स्‍टॉक एक्‍सचेंज (बीएसई) पर 644 रुपए पर लिस्‍ट हुआ। यह अपने इश्‍यू प्राइस से 101.25 प्रतिशत उछाल के साथ लिस्‍ट हुआ है। वहीं नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज पर आईआरसीटीसी का शेयर 95.62 प्रतिशत तेजी के साथ 626 रुपए पर लिस्‍ट हुआ।

शुरुआती कारोबार के दौरान आईआरसीटीसी का बाजार मूल्‍याकंन 10,972 करोड़ रुपए रहा। आईआरसीटीसी के आईपीओ को निवेशकों ने खूब पसंद किया और यह 111.91 गुना अधिक सब्‍स‍क्राइब हुआ था। आईआरसीटीसी ने अक्‍टूबर के पहले सप्‍ताह में ही आईपीओ जारी किया था।

645 करोड़ रुपए जुटाने के लिए आईआरसीटसी ने इश्‍यू प्राइस 315-320 रुपए प्रति शेयर तय किया था और कंपनी ने लगभग 2 करोड़ शेयर बिक्री के लिए पेश किए थे।

भारतीय रेलवे द्वारा आईआरसीटीसी अकेली ऐसी अधिकृत कंपनी है, जो रेलवे को कैटरिंग सेवा, ऑनलाइन रेलवे टिकट और रेलवे स्‍टेशन एवं ट्रेन में बोतल बंद पानी उपलब्‍ध कराती है।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    RTI में खुला खेल! क्या विभाग अपने ही बनाए ‘गुप्त नियमों’ से चला रहा है व्यवस्था?

    आरटीआई के जवाब में चौंकाने वाला खुलासा—नियमावली में प्रावधान नहीं, फिर भी कर्मचारियों से कराया जा रहा काम! लखनऊ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (MVVNL) के एक आरटीआई जवाब ने…

    केस्को में स्मार्ट मीटर पोर्टल की समीक्षा, पारदर्शिता बढ़ाने के निर्देश

    सुश्री नेहा जैन ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि पोर्टल पर डेटा अद्यतन रखने के साथ-साथ रिपोर्टिंग प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, जिससे स्मार्ट मीटर स्थापना की…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights