भारत को मिली 2023 पुरुष हॉकी वर्ल्‍ड कप की मेजबानी, लगातार दूसरी बार मिला मौका

नई दिल्‍ली: भारत को 2023 के पुरुष हॉकी वर्ल्‍ड कप (2023 Men Hockey World Cup) की मेजबानी मिली है. शुक्रवार को अंतरराष्‍ट्रीय हॉकी महासंघ की साल 2019 की आखिरी मीटिंग में यह फैसला लिया गया. भारत ने पिछले साल 2018 में भी पुरुष हॉकी वर्ल्‍ड कप की मेजबानी की थी. यह काफी सफल रहा था. ऐसे में भारत को मेजबानी दिए जाने को मजबूती मिली थी. 2018 का पुरुष हॉकी वर्ल्‍ड कप बेल्जियम ने जीता था. भुवनेश्‍वर में खेले गए के फाइनल में उसने नीदरलैंड को हराया था. इसी बीच 2022 का महिला हॉकी वर्ल्‍ड कप स्‍पेन व नीदरलैंड में खेला जाएगा.

ये होगा वर्ल्‍ड कप का समय
अंतरराष्‍ट्रीय हॉकी महासंघ ने बताया कि पुरुष हॉकी वर्ल्‍ड कप टूर्नामेंट 13 जनवरी से 29 जनवरी के बीच खेला जाएगा. वहीं महिला हॉकी वर्ल्‍ड कप 1 जुलाई से 22 जुलाई के बीच होना है. एफआईएच ने कहा कि पुरुष और महिला दोनों विश्व कप के स्थलों की घोषणा बाद में मेजबान देशों द्वारा की जाएगी.

इस आधार पर दी गई मेजबानी
एफआईएच के सीईओ थियरी वेल ने कहा, ‘एफआईएच के पास इन टूर्नामेंट की मेजबानी के लिए कई दावे आए. इस वजह से मुश्किल फैसला लेना पड़ा. एफआईएच की प्राथमिक नीति इस खेल को पूरी दुनिया में फैलाना है ऐसे में प्रत्‍येक दावे की इनकम-जनरेशन संभावना ने फैसला लेने में बड़ी भूमिका निभाई.’

2022 महिला हॉकी वर्ल्‍ड कप का शेड्यूल इस तरह होगा-
शुरुआती फेज-
– 2 शुरुआती फेज के पूल मुकाबले नीदरलैंड में होंगे. (इनमें डच टीम भी शामिल होगी)
– 2 शुरुआती फेज के पूल मुकाबले स्‍पेन में होंगे. (इनमें स्‍पेनिश टीमें शामिल होगी)
क्‍वार्टर फाइनल मैच:
– 2 क्रॉस ओवर मैच और 2 क्‍वार्टर फाइनल नीदरलैंड में होंगे.
– 2 क्रॉस ओवर मैच और 2 क्‍वार्टर फाइनल स्‍पेन में खेले जाएंगे.

कैसे मिलेगी वर्ल्‍ड कप में जगह:
मेजबान देश को सीधे जगह मिलेगी. महाद्वीपीय चैंपियनशिप जीतने वाली टीमों को सीधे जगह मिलेगी. इसके तहत 5 जगह भरी जाएगी. बाकी के 10 स्‍थान होम और अवे प्‍लेऑफ मैचों के तहत भरे जाएंगे. इनमें क्‍वलिफायर्स में शामिल होने वाली 20 टीमों का फैसला 2020 टोक्‍यो ओलिंपिक के बाद उनकी वर्ल्‍ड रैंकिंग, महाद्वीपीय कोटा और महाद्वीपीय चैंपियनशिप में उनकी जगह के आधार पर होगा.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ SMART METER संकट के बीच आज बड़ी परीक्षा — रजत जुनेजा के हाथ में बिजली व्यवस्था की कमान

    लखनऊ/प्रदेश विशेष | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था इस समय जनआक्रोश के सबसे बड़े दौर से गुजर रही है। स्मार्ट मीटर योजना, जिसे पारदर्शिता और सटीक बिलिंग का…

    160 स्कूलों में मौत के साए तले पढ़ाई, विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल

    1.35 करोड़ खर्च के बावजूद नहीं हटीं हाईटेंशन लाइनें, समयसीमा खत्म—बिजली विभाग कटघरे में बहराइच जिले में बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। जिले के…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights