दीपक चाहर टी20 में हैट्रिक लेने वाले पहले भारतीय, 7 रन पर 6 विकेट लेकर बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने 4 ओवर के स्‍पैल में 7 रन देकर 6 विकेट लिए. यह टी20 फॉर्मेट में किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन है.

नागपुर: भारतीय तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) ने रविवार को बांग्‍लादेश (Bangladesh) के खिलाफ नागपुर टी20 (Nagpur T20) में हैट्रिक सहित 6 विकेट लेकर इतिहास रच दिया. उन्‍होंने 3.2 ओवर में 7 रन देकर 6 विकेट लिए. बांग्‍लादेश की पारी के आखिरी ओवर में उन्‍होंने अपनी हैट्रिक पूरी की. उन्‍होंने अपने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर विकेट लेने के बाद आखिरी ओवर की पहली 2 गेंदों पर विकेट चटकाए. दीपक चाहर अंतरराष्‍ट्रीय टी20 मैचों में हैट्रिक लेने वाले पहले पुरुष भारतीय गेंदबाज हैं. महिला गेंदबाज एकता बिष्‍ट टी20 में हैट्रिक लेने वाली पहली भारतीय गेंदबाज हैं. दीपक चाहर के प्रदर्शन के बूते भारत ने बांग्‍लादेश को नागपुर टी20 में 30 रन से हराकर 3 मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली.

चाहर से पहले टी20 फॉर्मेट में सबसे अच्‍छी गेंदबाजी का रिकॉर्ड श्रीलंका के अजंता मेंडिस के नाम था. उन्‍होंने 2012 के खिलाफ जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ 8 रन देकर 6 विकेट लिए थे.

इस साल 3 भारतीयों ने ली हैट्रिक
भारत की ओर से टेस्‍ट में हरभजन सिंह ने सबसे पहली हैट्रिक ली थी. वहीं वनडे में चेतन शर्मा और टी20 में दीपक चाहर ने यह कारनामा किया है. साल 2019 में तीन भारतीय गेंदबाज हैट्रिक ले चुके हैं. मोहम्‍मद शमी ने वर्ल्‍ड कप 2019 में जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ हैट्रिक बनाई थी. वहीं जसप्रीत बुमराह ने वेस्‍टइंडीज के खिलाफ टेस्‍ट में हैट्रिक ली थी. ऐसे में दीपक चाहर के टी20 में लगातार 3 गेंदों पर 3 विकेट लेते ही तीनों फॉर्मेट में भारतीय गेंदबाजों ने हैट्रिक लेने का कारनामा किया है.

मैन ऑफ द सीरीज चुने गए दीपक चाहर
बांग्‍लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में दीपक चाहर ने जबरदस्‍त गेंदबाजी की. उन्‍होंने 3 मैचों में कुल 8 विकेट लिए. इस सीरीज में चाहर ने 10.2 ओवर डाले और 56 रन दिए. उनके विकट लेने का औसत 7 का रहा और इकनॉमी 5.41 की रही. इस सीरीज में सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर 3 गेंदबाज रहे और इन सबके 4-4 विकेट थे.

पहले ही ओवर में लिए 2 विकेट
नागपुर टी20 मुकाबले में दीपक चाहर ने ही भारत को शुरुआती कामयाबी दिलाई. उन्‍होंने अपने पहले ही ओवर में लगातार दो गेंद पर लिटन दास और सौम्‍य सरकार को आउट किया. इस ओवर में उन्‍होंने केवल 1 रन दिया. यह बांग्‍लादेश की पारी का तीसरा ओवर था. इसके बाद रोहित शर्मा ने दीपक चाहर को बांग्‍लादेशी पारी के 13वें ओवर में फिर से आक्रमण पर लगाया. इस ओवर में भी उन्‍होंने भारत को कामयाबी दिलाई और मोहम्‍मद मिथुन को आउट किया.

नागपुर टी20 में चाहर ने आखिरी ओवरों में गेंदबाजी करने की जिम्‍मेदारी संभाली. उन्‍होंने अपने तीसरे और बांग्‍लादेश की पारी के 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर शफिउल इस्‍लाम को आउट किया. 20वें ओवर में आते ही पहली दो गेंदों पर उन्‍होंने मुस्‍तफिजर रहमान और अमीनुल इस्‍लाम को चलता कर अपनी हैट्रिक पूरी की.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    हाई कोर्ट का मध्यांचल डिस्कॉम पर करारा प्रहार — 25 संविदा कर्मियों की बहाली का आदेश, बर्खास्तगी पर उठे गंभीर सवाल

    हाई कोर्ट का मध्यांचल डिस्कॉम पर करारा प्रहार — 25 संविदा कर्मियों की बहाली का आदेश, बर्खास्तगी पर उठे गंभीर सवालमाननीय हाई कोर्ट ने मनमानी और बिना जांच की कार्रवाई…

    “49 KVA फैक्ट्री में हाईटेक बिजली चोरी का बड़ा खेल बेनकाब: CT बायपास, मीटर टेम्परिंग… AMISP कनेक्शन पर भी उठे गंभीर सवाल!”

    लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया विशेष रिपोर्ट राजधानी लखनऊ के चिनहट क्षेत्र स्थित जुग्गौर में 49 KVA इंडस्ट्रियल कनेक्शन पर लंबे समय से चल रहे सुनियोजित बिजली चोरी के खेल का…

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights