13 साल के निर्देश बैसोया ने अकेले ही अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में नगालैंड की टीम को किया ऑल आउट

अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी में निर्देश बैसोया (Nirdesh Baisoya) ने अकेले ही नगालैंड की टीम को ऑल आउट कर दिया

असम के तेजपुर में महज 15 साल के एक गेंदबाज ने ऐसा कारनामा कर दिया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है. बुधवार को युवा ऑफ स्पिनर निर्देश बैसोया (Nirdesh Baisoya) ने अकेले ही पूरी टीम को ऑल आउट कर दिया. मेघालय के लिए खेलने वाले निर्देश ने नगालैंड के सभी 10 बल्लेबाजों को अकेले ही समेट दिया. असम वैली स्कूल ग्राउंड पर खेले गए इस मैच में निर्देश ने 21 ओवर में 51 रन देकर 10 विकेट लेने की उपलब्धि हासिल की. मैच के पहले दिन पहली पारी खेलने उतरी नगालैंड के बल्लेबाज निर्देश के सामने टिक नहीं सके और पूरी टीम 113 रन पर सिमट गई.

निर्देश का ‘परफेक्ट 10’
निर्देश (Nirdesh Baisoya 10 Wickets) ने गजब की गेंदबाजी करते हुए अपना पहला विकेट 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर लिया. इस ओवर में उन्होंने नगालैंड के ओपनर सावलिन कुमार को आउट किया, ये बल्लेबाज 29 गेंद खेलने के बाद भी खाता नहीं खोल सका. नगालैंड के बल्लेबाजों के लिए निर्देश एक मिस्ट्री बन गए और उन्होंने हुटो तोशिहो अचहुमी को आउट कर अपने 10 विकेट पूरे कर लिए. नगालैंड के लिए श्रवण नागा रवि ने 112 गेंदों का सामना कर सबसे ज्यादा 55 रन बनाए. केदुवहेटु के खरेइबू ने 20, रोहन यशपाल पारचंदा ने 16 और सुजाल शंकर प्रसाद ने 14 रनों का योगदान दिया. निर्देश बैसोया मेरठ में पैदा हुए लेकिन खेलते मेघालय के लिए हैं

बल्ले से भी दिखाया कमाल
गेंदबाजी में कमाल करने के बाद निर्देश (Nirdesh Baisoya) ने अपने बल्ले से भी धमाल मचाया. उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. निर्देश ने 100 गेंदों पर 68 रनों की पारी खेली. उनके इस योगदान के दम पर मेघालय ने दिन का अंत चार विकेट के नुकसान पर 109 रनों के साथ किया.

बता दें 15 साल के निर्देश यूपी के मेरठ के रहने वाले हैं, लेकिन 2 साल पहले वो मेघालय की टीम से जुड़ गए. निर्देश बतौर गेस्ट प्लेयर मेघालय की ओर से खेलते हैं. बता दें निर्देश के कोच संजय रस्तोगी है, जो भुवनेश्वर कुमार और पूर्व क्रिकेट प्रवीण कुमार के भी कोच हैं.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🖋️ बाराबंकी प्रकरण: जब कागज़ पर नियम हों और दरबार में दंड

    बाराबंकी में बिजली कनेक्शन से जुड़ा हालिया विवाद केवल एक प्रशासनिक घटना नहीं, बल्कि शासन-प्रक्रिया और जनभावना के बीच बढ़ती खाई का संकेत है। एक ओर विभागीय दस्तावेज़ स्पष्ट रूप…

    नियम फेल, इमोशन पास: Barabanki में इंजीनियर बने बलि का बकरा?

    पत्र में साफ नियम, दरबार में सज़ा — बाराबंकी में ‘जनता दरबार न्याय’ पर उठे गंभीर सवाल 🔥 हाई वोल्टेज- “शिकायत सुनते ही एक्शन! Barabanki में ‘हीरो बनने’ की कीमत…

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights