करुण नायर की टीम का बल्लेबाज मैच फिक्सिंग में फंसा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बेंगलोर. भारतीय क्रिकेट में इस समय फिक्सिंग का साया मंडरा रहा है. पिछले काफी समय से कर्नाटक प्रीमियर लीग ( Karnataka Premier League) इसके निशाने पर चल रही है, जिसमें एक के बाद एक हो रहे नए खुलासे हर किसी को चौंका रहे हैं. पिछले दिनों गेंदबाजी कोच वीनू प्रसाद और बल्लेबाज एम विश्वनाथन को गिरफ्तार करने के बाद अब एक और भारतीय बल्लेबाज पुलिस के हत्‍थे चढ़ गया. कर्नाटक प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट के कई सीजन खेलने वाले 29 साल के निशांत सिंह शेखावत (Nishant Singh Shekhawat) को बेंगलोर में क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर लीग के पिछले सत्र में मैच फिक्सिंग में शामिल होने का आरोप लगा है. लीग की कई टीमों की ओर से खेलने वाले शेखावत पर आरोप लगा है कि उन्होंने बुकीज को टीम के खिलाड़ियों और कोचिंग स्‍टाफ तक पहुंचाने में मदद की थी. निशांत शिवामोगा, मैंगलोर और हुबली टाइगर्स की ओर से खेल चुके हैं. 2016 में निशांत करुण नायर की अगुआई वाली मैंगलाेर टीम का हिस्सा थे.

गेंदबाजी कोच को बुकीज से मिलवाया
बेंगलुरु ब्लास्टर्स ( Bengaluru Blasters) टीम के गेंदबाजी कोच वीनू और बल्लेबाज विश्वनाथन के गिरफ्तार होने के बाद से शेखावत भी नजरों में आ गए थे. ब्लास्टर्स की ओर से खेलने वाले विश्वानथन पर धीमी बल्लेबाजी के लिए पांच लाख रुपये लेने का आरोप लगा है.

पुलिस का कहना है कि शेखावत बुकीज के संपर्क में था और उन्‍होंने वीनू से संपर्क किया था. उन पर पिछले सीजन के 18वें मैच में चंडीगढ़ के बुकी की ओर से वीनू प्रसाद को विश्वनाथन की मदद करने का आरोप है. कथित तौर पर शेखावत ने ही वीनू को चंडीगढ़ के बुकी से मिलवाया था.

बल्ला बदलकर दिए थे संकेत
पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार हुबली टाइगर्स के खिलाफ विश्वनाथन को बुकीज ने 20 गेंदों पर 10 रन से भी कम स्कोर करने के लिए कहा था और विश्वनाथन ने 17 गेंदों पर नौ रन बनाए थे. कथित तौर पर विश्वनाथन ने अपना बल्ला बदलकर और अपनी बांह को मोड़कर बुकीज को अपने करार के संकेत दिए थे.

सितंबर से ही क्राइम ब्रांच ने केपीएल (KPL) में हुई फिक्सिंग को लेकर अपनी कमर कस रखी है. सितंबर में पुलिस ने बेलगावी पैंथर्स टीम के मालिक 40 साल के अली अशफाक थारा और आईपीएल, केपीएल के जाने पहचाने ड्रमर भावेश बाफना को गिरफ्तार किया था. केपीएल 2018 में बल्लारी टस्कर्स टीम के तेज गेंदबाज भावेश गुलेचा ने पुलिस को बताया था कि भावेश बाफना के जरिए बुकीज ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की थी. इस तेज गेंदबाज ने बयान दिया था कि केपीएल(KPL) के एक मैच में उन्हें एक ओवर में 10 से अधिक रन देने के लिए कहा गया था.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में बिजली संकट पर मुख्यमंत्री सख्त, अधिकारियों को दी जवाबदेही की चेतावनी

    प्रदेश में बढ़ती बिजली मांग और भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने अधिकारियों को बिजली व्यवस्था अधिक जवाबदेह और उपभोक्ता केंद्रित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा…

    ⚡ वर्टिकल व्यवस्था और शीर्ष प्रबंधन की मनमानी से चरमराई प्रदेश की बिजली व्यवस्था!

    प्रदेश की बिजली व्यवस्था आज गंभीर संकट के दौर से गुजर रही है और इसकी सबसे बड़ी वजह पावर कारपोरेशन के शीर्ष प्रबंधन की तानाशाही नीतियां बनती जा रही हैं।…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights