भारत की घेराबंदी से घबराया पाकिस्तान, अफगानिस्तान में कमजोर सरकार बनवाने की कर रहा कोशिश: रिपोर्ट

अमेरिकी संसद की एक स्वतंत्र और द्विदलीय रिसर्च सर्विस (CRS) ने अफगानिस्तान के मौजूदा हालात पर अपनी हालिया रिपोर्ट में ये जानकारी दी है. CRS ने अपनी रिपोर्ट में पाकिस्तान (Pakistan) को अफगानिस्तान को सबसे महत्वपूर्ण पड़ोसी बताया, लेकिन पाकिस्तान ने काबुल में नकारात्मक सक्रियता दिखाई.

वॉशिंगटन. अफगानिस्तान-ईरान में भारत की कूटनीतिक और व्यापारिक मौजदूगी से पाकिस्तान (Pakistan) परेशान हो गया है. अमेरिकी सांसदों (US Congressional Report) की हालिया रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि भारत की घेराबंदी से घबराया पाकिस्तान अब अफगानिस्तान और ईरान में अपने मंसूबे साधने में जुटा है. इसके लिए इमरान सरकार एक तरफ ईरान से नज़दीकी बढ़ा रहा है, तो दूसरी ओर अफगानिस्तान में कमजोर सरकार बनवाने की कोशिशों में भी लगा हुआ है.

अमेरिकी संसद की एक स्वतंत्र द्विदलीय रिसर्च सर्विस (CRS) ने अफगानिस्तान के मौजूदा हालात पर अपनी हालिया रिपोर्ट में ये जानकारी दी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान (Pakistan) ने अफगानिस्तान में वैसे तो कई दशक तक सक्रियता दिखाई, लेकिन ये सक्रियता नकारात्मक थी. दरअसल, पाकिस्तान भारत-अफगानिस्तान की बढ़ती दोस्ती को लेकर डरा हुआ है और भारत के खिलाफ अपने मंसूबों के लिए पड़ोसी मुल्क अफगानिस्तान का इस्तेमाल करना चाहता है. ऐसे में इमरान सरकार (Imran Khan Government) अफगानिस्तान में एक कमजोर सरकार चाहती है.

CRS ने अपनी रिपोर्ट में पाकिस्तान को अफगानिस्तान को सबसे महत्वपूर्ण पड़ोसी बताया. रिपोर्ट के मुताबिक, एक अहम पड़ोसी होने के नाते पाकिस्तान ने इतने सालों में अफगानिस्तान के मामलों में अपने मंसूबों को साधने के लिए नकारात्मक सक्रियता दिखाई.’

CRS की रिपोर्ट में लिखा है, ‘पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने अफगान के विद्रोही समूहों के साथ अच्छे संबंध रखे. इसमें खासकर हक्कानी नेटवर्क के साथ पाकिस्तान के खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों के अच्छे रिश्ते हैं. वहीं, विदेशी आतंकी संगठन (FTO) के साथ भी पाकिस्तान नरमी बरतता है.’

CRS ने अपनी रिपोर्ट में अफगान मिलिट्री विद्रोही होने और सरकार के गिरने की आशंका भी जाहिर की है.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    MD के आदेश पर MD का ही तमाचा! लेसा में 150 से अधिक कार्यालय सहायकों के तबादले, यूपीपीसीएल के नियमों की उड़ाई धज्जियां

    स्थानांतरण करते समय स्वयं पावर कॉरपोरेशन के शीर्ष स्तर से जारी आदेशों की खुली अनदेखी की जा रही है। संलग्न दस्तावेजों के अनुसार 11 सितंबर 2018 को यूपीपीसीएल की तत्कालीन…

    ⚡ बकाया वसूलने वाले खुद बकायदार! ….. पावर कॉरपोरेशन के दफ्तरों पर ही करोड़ों हाउस टैक्स बकाया

    वसूली में सख्त… टैक्स देने में ढीले! पावर कॉरपोरेशन के दफ्तरों पर ₹5 करोड़ से अधिक का हाउस टैक्स बकाया लखनऊ। प्रदेश भर में उपभोक्ताओं से बिजली बिल की वसूली में…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights