BSP नेता की फैक्ट्री में बन रहा था जानवरों की चर्बी से तेल, छापे के बाद फरार

बुलंदशहर (Bulandshahar) जिला प्रशासन में उस समय हड़कम्प मच गया, जिस समय उनको खबर मिली की कोतवाली बुलंदशहर छेत्र के हीरापुर में बसपा नेता (BSP Leader) की फैक्ट्री में अवैध रूप से चर्बी गलाकर तेल निकालने का धंधा चल रहा है

बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahar) में पॉल्युशन कंट्रोल बोर्ड (Pollution Control Board) और प्रशासन की टीम ने बुधवार को बसपा (BSP) नेता की फैक्ट्री से पशुओं की चर्बी और हड्डी से तेल निकलने के अवैध धंधे का भंडाफोड़ किया है. टीम ने अवैध कारखाने से करीब चार हजार लीटर चर्बी से बना तेल बरामद कर कारखाने की भट्टियों को नष्ट करवा दिया, साथ ही कारखाने पर भी सील लगा दी. इस कार्रवाई से चर्बी-हड्डी के गोरखधंधे में लगे धंधेबाजों में हड़कम्प मच गया है. ये फैक्ट्री बसपा नेता की बताई जा रही है.

बसपा नेता की फैक्ट्री में चल रहा था ये काला धंधा
बुलंदशहर जिला प्रशासन में उस समय हड़कम्प मच गया, जिस समय उनको खबर मिली की कोतवाली बुलंदशहर छेत्र के हीरापुर में बसपा नेता की फैक्ट्री में अवैध रूप से चर्बी गलाकर तेल निकालने का धंधा चल रहा है. प्रशासन ने सिटी मजिस्ट्रेट विवेक मिश्रा की अगवाई में तत्काल पॉल्युशन विभाग की टीम को मौके पर भेजा. फैक्ट्री में विशाल भट्टिया और चर्बी से बने तेल के ड्रमों का अंबार देखकर अफसरों की आंखें खुली की खुली रह गई. टीम ने जेसीबी बुलाकर भट्टियों को तुड़वाया और चर्बी से निकाले गए तेल को जब्त कर लिया.

कहीं होटलों में तो नहीं हो रही थी इस तेल की सप्लाई
टीम ने इस अवैध कारखाने में चर्बी से निकाले गए तेल के 18 ड्रम बरामद किए. ड्रमों में चर्बी वाले तेल की मात्रा करीब 4000 लीटर बताई जा रही है. प्रारम्भिक जांच में पता चला है कि चर्बी वाले इस तेल की आपूर्ति साबुन और डिटर्जेंट पाउडर बनाने वाली कम्पनियों को की जाती है. यानी साबुन और सर्फ को चिकना बनाने के लिए पशुओं की चर्बी से निकाले गए तेल का प्रयोग किया जा रहा था. पॉल्युशन और प्रशासन की टीम ये भी पता लगाने में जुटी है कि कहीं चर्बी वाले इस तेल की खपत होटल और ढाबों पर तो नहीं थी.

आखिर क्यों नहीं लगी प्रशासन को खबर
हालांकि यह तो अभी जांच के गर्भ में है लेकिन सवाल यह है कि लंबे अरसे से चले आ रहे इस धंधे की भनक प्रशासन को आखिर क्यों नहीं लगी. एक लीटर चर्बी वाले तेल की कीमत 30 रुपए बताई जा रही है. चर्बी से तेल बनाने वाली फैक्ट्री का मालिक बसपा नेता महेंद्र सागर फरार बताया जा रहा है. महेंद्र सागर बसपा शिकारपुर विधानसभा छेत्र का प्रभारी रह चुका है. खासबात यह है कि चर्बी से तेल निकलने वाली इस फैक्ट्री को एक माह पूर्व भी बन्द करवाया गया था, इसके बावजूद फिर से इस फैक्ट्री में चर्बी गलाने का काम किस की शह पर शुरू किया गया. यह जांच का विषय बना हुआ है.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ₹1.85 लाख के बिजली बिल ने ली जान, अब जागी सरकार! क्या जनता की मौत के बाद ही टूटेगी विभागीय नींद?

    लखनऊ/गाजीपुर।गाजीपुर में एक छोटे गुमटी संचालक को ₹1.85 लाख का बिजली बिल थमाया गया। आर्थिक रूप से कमजोर दुकानदार इस झटके को सहन नहीं कर सका और उसने आत्महत्या कर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    हल्दी प्लांट ने मांगा था 20 किलोवाट, विभाग ने थोप दिया 75 किलोवाट का कनेक्शन; बिजली इस्तेमाल नहीं हुई, फिर भी वसूला लाखों का फिक्स चार्ज कुशीनगर के दुदही में…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights