भारी बर्फबारी- रोहतांग दर्रे पर 6 इंच बर्फ गिरी, मनाली-लेह नेशनल हाई-वे बंद

मनाली. रोहतांग दर्रे (Rohtang Pass) में भारी बर्फबारी दर्ज की गई है. बताया जा रहा है कि करीब 6 इंच बर्फ गिरने के बाद मनाली लेह नेशनल हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है. जिसके बाद यहां पर वाहनों की कतार लग गई है. अब मौसम साफ होने के बाद ही दोबारा वाहनों के लिए हाईवे को खोला जाएगा. घाटी में बढ़ती ठंड (Winter) के साथ विश्व विख्यात रोहतांग दर्रे सहित आस पास के क्षेत्रों में पानी के जमने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. ऐसे में अब मनाली से रोहतांग के बीच का मार्ग भी किसी खतरे से खाली नहीं है. सड़क पर फिसलन काफी बढ़ गई है. अधिकतर वाहन चालक भी इस मार्ग पर सुबह शाम जाने से कतराने लगे हैं. ज्यादातर वाहन चालक दिन के समय ही इस मार्ग पर सफर करना बेहतर समझ रहे हैं. 15 नवंबर के बाद आधिकारिक तौर पर रोहतंगा दर्रे को बंद कर दिया जाता है.

खराब मौसम में दर्रे की तरफ न जाएं पर्यटक
बता दें कि घाटी में इस बार अक्टूबर से ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है. इस सीजन की बर्फबारी में पिछले महीने रोहतांग दर्रे को दो बार बंद करना पड़ा था. प्रशासन ने पर्यटकों और आम जनता से आग्रह किया है कि कोई भी व्यक्ति खराब मौसम के दौरान दर्रे की तरफ का रुख न करे. गुलाबा बैरियर (Gulaba Barriers) में तैनात जवानों को भी आदेश दिए गए हैं कि खराब मौसम वाले दिनों में किसी भी वाहन को बैरियर से आगे जाने की अनुमति नहीं दी जाए. 15 नवंबर के बाद आधिकारिक तौर पर रोहतंगा दर्रे को बंद कर दिया जाता है.

ठंड का प्रकोप शुरू
बर्फबारी के चलते कुल्लू-मनाली (Kullu-Manali) की घाटियों में सर्दियों ने भी अपनी दस्तक दे दी है. यहां ठंड का प्रकोप भी शुरू हो चुका है. हालात यह हैं कि दर्रे पर सुबह शाम तापमान गिरकर माइनस में चला जा रहा है. ऐसे में जनजीवन खासा प्रभावित हो रहा है.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🚨 क्या जनता से ऐसे बात करेंगे गालीबाज अधिशासी अभियन्ता?

    कोसी विद्युत वितरण खण्ड के अधिशासी अभियन्ता सुरेन्द्र पाल सिंह से जुड़ी एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोप है कि रिकॉर्डिंग में अधिशासी अभियन्ता अपने…

    हरदोई में दर्दनाक हादसा: डीसीएम की टक्कर से बिजली का पोल गिरा, 9वीं की छात्रा की मौत

    ब्रेकिंग न्यूज़ | UPPCL MEDIA हरदोई, उत्तर प्रदेश। जनपद हरदोई के थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम विहंगवा में शनिवार (02 अगस्त 2026) की शाम एक दर्दनाक हादसे में कक्षा…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights