Diwali 2019: व्हाइट हाउस में तीसरी बार आज दिवाली मनाएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज तीसरी बार व्हाइट हाउस में दिवाली का त्योहार मनाएंगे. इसे लेकर व्हाइट हाउस में तैयारियां की जा रही हैं. बता दें कि व्हाइट हाउस में दिवाली मनाने की परंपरा की शुरुआत पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने की थी.

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज व्हाइट हाउस में दिवाली का जश्न मनाएंगे. इसके लिए यहां कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप तीसरी बार दिवाली मनाने जा रहे हैं. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति भवन में दिवाली मनाने की शुरुआत पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने की थी. उन्होंने ही सबसे पहले साल 2009 में व्हाइट हाउस में दिवाली का जश्न मनाया था. बता दें कि वैसे दिवाली का त्योहार इस बार 27 अक्टूबर को है लेकिन व्हाइट हाउस में इसे आज ही सेलिब्रेट किया जाएगा.

अमेरिकी राष्ट्रपति भवन में प्रेसिडेंट ट्रंप दीप जलाकर दिवाली का त्योहार मनाएंगे. इस अवसर पर और क्या-क्या किए जाएंगे इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है. आपको जानकारी दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति बनने के बाद साल 2017 में पहली बार व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई थी. तब ट्रंप ने इस कार्यक्रम में अपने प्रशासन के सदस्यों और भारतीय-अमेरिकी समुदाय के नेताओं को कार्यक्रम में आमंत्रित किया था. इसमें अमेरिका में भारत के तत्कालीन राजदूत नवतेज सिंह सरना को भी राष्ट्रपति ट्रंप ने आमंत्रित किया था.

वहीं, 27 अक्टूबर को होने वाली दिवाली से पहले ही अमेरिका में इस त्योहार का जश्न शुरू हो चुका है. टेक्सास के गवर्नर ग्रेग अबोट ने भारतीय-अमेरिकी समुदाय के साथ शनिवार को दिवाली मनाई. इस दौरान उन्होंने कहा कि हमने गर्वनर मेंशन में दीप जलाए. उन्होंने कहा कि हमने अंधेरे पर रोशनी की जीत का जश्न मनाया. गवर्नर ग्रेग अबोट ने कहा कि हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टेक्सास दौरे की चर्चा भी इस दौरान की.

टेक्सास से रिपब्लिकन सांसद पीटे ओलसन ने भी बीएपीएस श्री स्वामीनारायण मंदिर में दिवाली मनाते हुए अपनी तस्वीरें ट्वीट की हैं. दिवाली को लेकर अमेरिकी में कई अन्य जगहों पर भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights