बिना चेहरे के पैदा हुआ बच्चा, 3 अल्ट्रासाउंड के बाद भी डॉक्टर ने दिया ऐसा जवाब

लिस्बन: पुर्तगाल (Portugal) से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर हर कोई हैरान है. इस खबर को पढ़ने के बाद हर कोई सोच में है कि कोई डॉक्टर इतना लापरवाह कैसे हो सकता है. दरअसल, पुर्तगाल के एक डॉक्टर ने एक महिला की डिलीवरी की. महिला ने जिस बच्चे को जन्म दिया उसकी नाक, आंख, कान और यहां तक कि चेहरा ही नहीं था. इस बच्चे का जन्म 7 अक्टूबर को हुआ और अब उसका नाम रॉड्रिगो (Rodrigo) रखा गया है.

बच्चे के माता-पिता ने पुर्तगाल मेडिकल काउंसलिंग से डॉक्टर डॉ. आर्तुर कारवाल्हो (Dr. Artur Carvalho) की शिकायत की, जिसके बाद डॉक्टर पर छ महीने तक प्रैक्टिस न करने की पाबंदी लगा दी गई, ऐसा पहली बार नहीं है जब डॉक्टर के खिलाफ कोई शिकायत हुई हो. इससे पहले भी प्रसूति विशेषज्ञ इस डॉक्टर के खिलाफ चार और शिकायतें हो चुकी हैं.

बच्चे के माता-पिता ने आरोप लगाया कि डॉ. आर्तुर ने प्रेग्नेंसी के दौरान तीन अल्ट्रासाउंड किए, लेकिन बच्चे में कोई कमी नहीं बताई. छठे महीने में तीसरे अल्ट्रासाउंड के बाद माता-पिता को बच्चे के चेहरे के कुछ हिस्से (अल्ट्रासाउंड पर) नहीं दिखाई दिए, जिसके बारे में दोनों ने डॉ. आर्तुर से बात की.

रॉड्रिगो की मासी ने टीआईवी 24 को बताया कि अल्ट्रासाउंड में बच्चे के चेहरे के कुछ हिस्से ना दिखने पर डॉक्टर ने उन्हें बताया कि मां के पेट में मौजूद ग्लूड की वजह से कभी-कभी अल्ट्रासाउंड में बच्चे के कुछ अंग नहीं दिखते.

संतुष्ट ना होने पर बच्चे के मां ने किसी और क्लिनिक से अल्ट्रासाउंड कराया. वहां, उन्हें बच्चे के कुपोषित होने की बात कही गई, लेकिन इसके बावजूद डॉ. आर्तुर कारवाल्हो ने माता-पिता दोनों को बताया कि सब ठीक है, चिंता ना करें.

फिलहाल बच्चा हॉस्पिटल के पीडियाट्रिक विंग में सुरक्षित है.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🚨 क्या जनता से ऐसे बात करेंगे गालीबाज अधिशासी अभियन्ता?

    कोसी विद्युत वितरण खण्ड के अधिशासी अभियन्ता सुरेन्द्र पाल सिंह से जुड़ी एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोप है कि रिकॉर्डिंग में अधिशासी अभियन्ता अपने…

    हरदोई में दर्दनाक हादसा: डीसीएम की टक्कर से बिजली का पोल गिरा, 9वीं की छात्रा की मौत

    ब्रेकिंग न्यूज़ | UPPCL MEDIA हरदोई, उत्तर प्रदेश। जनपद हरदोई के थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम विहंगवा में शनिवार (02 अगस्त 2026) की शाम एक दर्दनाक हादसे में कक्षा…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights