मऊ में करंट का कहर: जर्जर बिजली तार की चपेट में आकर 5 गोवंश की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

मऊ। बड़रांव ब्लॉक क्षेत्र स्थित चंद्रापार गौशाला में बुधवार सुबह जर्जर बिजली तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से चार बछड़ों समेत पांच गोवंश की मौत हो गई, जबकि गौशाला का केयरटेकर बाल-बाल बच गया। घटना के बाद ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश देखने को मिला।

बताया गया कि हादसा सुबह करीब साढ़े छह बजे हुआ। गौशाला के ऊपर से गुजर रहा 440 वोल्ट का तीन-फेज बिजली तार अचानक टूटकर परिसर में गिर गया। उस समय गौशाला में करीब एक दर्जन गोवंश मौजूद थे। तार के संपर्क में आने से चार बछड़े और एक गाय गंभीर रूप से झुलस गए और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही उपमुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. मोहिंद्र प्रसाद के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची। गौशाला संचालक संस्था के प्रतिनिधियों और बीडीओ की मौजूदगी में मृत गोवंश का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद नियमानुसार सभी मृत गोवंश को गड्ढा खोदकर दफना दिया गया।

पहले भी की गई थी जर्जर तारों की शिकायत

हादसे ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। गौशाला का संचालन कर रही श्री बजरंग बली स्मारक शिक्षा व कल्याण समिति के प्रतिनिधि रामप्यारे प्रजापति के मुताबिक, जर्जर बिजली तारों को लेकर 9 जुलाई को लिखित शिकायत की गई थी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।

गौशाला प्रशासक शंकर चौहान ने दावा किया कि गौशाला के ऊपर से गुजर रहे तीनों फेस के बिजली तारों में करीब दस स्थानों पर जोड़ हैं। उनका कहना है कि इन जर्जर तारों को बदलवाने के लिए करीब तीन वर्ष पहले तहसील दिवस और थाना दिवस में भी शिकायतें की गई थीं, लेकिन तार नहीं बदले गए।

केयरटेकर ने सुनाई हादसे की पूरी कहानी

गौशाला के केयरटेकर सुरेश कुमार निवासी कन्धेली ने बताया कि वह सुबह गोवंश की देखभाल कर रहे थे। इसी दौरान अचानक बिजली का तार टूटकर नीचे गिर गया और कई गोवंश उसकी चपेट में आ गए। तार टूटने के दौरान वह स्वयं भी हादसे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए।

बिजली विभाग ने प्राक्कलन दिए जाने की बात कही

मामले में अवर अभियंता जय सिंह ने बताया कि उन्हें क्षेत्र में आए करीब तीन महीने ही हुए हैं और उन्हें पूर्व की शिकायतों की पूरी जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि उनसे पहले केबलिंग के लिए प्राक्कलन तैयार किए जाने की प्रक्रिया की गई थी।

वहीं, बीडीओ धर्मेंद्र कुमार और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

114 गोवंश की जिम्मेदारी, सुरक्षा पर बड़ा सवाल

चंद्रापार अस्थाई गौशाला में वर्तमान में करीब 114 गोवंश हैं और उनकी देखभाल के लिए चार केयरटेकर नियुक्त हैं। ऐसे में गौशाला के ऊपर से गुजर रहे जर्जर और कई स्थानों पर जुड़े हुए बिजली तारों को लेकर पहले से शिकायतें होने का दावा सामने आने के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर समय रहते विद्युत लाइन को सुरक्षित क्यों नहीं किया गया?

पांच गोवंश की मौत के बाद अब ग्रामीण बिजली विभाग से जिम्मेदारी तय करने और जर्जर विद्युत तारों को तत्काल बदलवाने की मांग कर रहे हैं। हादसे ने गौशालाओं के आसपास विद्युत लाइनों की सुरक्षा व्यवस्था और विभागीय निगरानी पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

UPPCL MEDIA की नजर अब इस बात पर रहेगी कि शिकायतों के बावजूद जर्जर लाइन को लेकर क्या कार्रवाई होती है और पांच गोवंश की मौत के लिए जिम्मेदारी किसकी तय की जाती है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

     आखिरकार विभाग ने बचाई अपनी इज्जत! UPPCL MEDIA के तेवरों के बाद जागा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम, हाईकोर्ट के आदेश के करीब 5 महीने बाद बहाल किया बुजुर्ग महिला का कनेक्शन

    जनवरी से अंधेरे में था घर, 16 मार्च के न्यायालयीय आदेश के बावजूद नहीं हुई थी कार्रवाई—11 अगस्त को विभाग ने जारी किया अनुपालन पत्र प्रयागराज। जिस मामले को लेकर…

    गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में रातभर बिजली गुल, 30 हजार की आबादी प्रभावित

    ⚡ UPPCL MEDIA | गाजियाबाद तेज बारिश के बाद कई इलाकों में फाल्ट, 33 केवी लाइन और बिजली पोल टूटने से मचा हाहाकार गाजियाबाद। तेज बारिश के बाद ट्रांस हिंडन…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights