ऑनलाइन बिल जमा, फिर भी बकाया दिखा रहा विभाग! सुल्तानपुर में बिजली बिल भुगतान प्रणाली पर उठे सवाल

जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बाद भी नहीं मिली राहत, ग्रामीणों का आरोप—झूठी आख्या लगाकर मामलों का किया जा रहा निस्तारण

सुल्तानपुर। ब्लॉक प्रतापपुर कमैचा क्षेत्र के ग्राम शोभीपुर में बिजली विभाग की ऑनलाइन बिल भुगतान प्रणाली और शिकायत निस्तारण प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ऑनलाइन माध्यम से बिजली बिल जमा करने के बावजूद विभाग के रिकॉर्ड में भुगतान अपडेट नहीं किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को लगातार बकायेदार दिखाया जा रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहले से ही बिजली आपूर्ति बदहाल है। रात के समय लंबे-लंबे कटौती के कारण अंधेरा छाया रहता है, जिससे खेती-किसानी और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। इसके बावजूद बिजली बिल नियमित रूप से भेजे जा रहे हैं और भुगतान के बाद भी राहत नहीं मिल रही है।

ग्रामीणों के अनुसार, उपभोक्ता लक्ष्मीकांत मौर्य ने 25 जुलाई को ₹204 का बिजली बिल ऑनलाइन जमा किया था। भुगतान की डिजिटल रसीद (रेफरेंस नंबर: DHD5NC01QSLM7R) भी उनके मोबाइल में उपलब्ध है। आरोप है कि विभागीय रिकॉर्ड में यह भुगतान समायोजित नहीं किया गया।

मामले की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर भी दर्ज कराई गई, लेकिन शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि बिना वास्तविक जांच किए ही मामले का निस्तारण दिखा दिया गया। शिकायतकर्ता राम जन्म पाल सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि जेई और विभागीय कर्मचारियों ने मौके पर सही जांच करने के बजाय भ्रामक या झूठी आख्या लगाकर शिकायत बंद कर दी।

रात के समय दर्जनों ग्रामीण एकत्र होकर विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते नजर आए। ग्रामीणों ने अपने मोबाइल में उपलब्ध ऑनलाइन भुगतान की रसीदें और विभागीय दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे जिलाधिकारी कार्यालय एवं उच्च विद्युत अधिकारियों का घेराव करेंगे।

ग्रामीणों ने मांग की है कि सभी ऑनलाइन भुगतानों का विभागीय सर्वर में तत्काल समायोजन कराया जाए तथा जनसुनवाई पोर्टल पर गलत या भ्रामक आख्या लगाने वाले जिम्मेदार अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

UPPCL MEDIA

"यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

देसही देवरिया में जर्जर बिजली के तार बने जानलेवा, पिपरा मदन गोपाल के ग्रामीणों ने उठाई मरम्मत की मांग

बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, हर समय मंडरा रहा बड़े हादसे का खतरा देसही देवरिया (देवरिया)। देवरिया जनपद के देसही देवरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा मदन गोपाल…

फर्रुखाबाद में 33 केवी लाइन का तार टूटा, 100 से अधिक गांवों की बिजली रातभर रही गुल

बारिश और अंधेरे में पूरी रात फाल्ट खोजती रही टीम, सुबह सिरौली के पास टूटा तार मिला; मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल करने में जुटा विभाग फर्रुखाबाद | UPPCL MEDIA…

अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
WhatsApp icon
UPPCL MEDIA
Contact us!
Phone icon
UPPCL MEDIA
Verified by MonsterInsights