UPPCL मीडिया EXCLUSIVE रिपोर्ट🔥 ऊर्जा भवन में हड़कंप: निदेशक (वित्त) स्वतंत्र कुमार तोमर पर भ्रष्टाचार और दुराचार के गंभीर आरोप!

निदेशक (वित्त) स्वतंत्र कुमार तोमर पर भ्रष्टाचार, दुराचार और धमकी के सनसनीखेज आरोप!

मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (PVVNL) के मुख्यालय ऊर्जा भवन में तैनात निदेशक (वित्त) स्वतंत्र कुमार तोमर पर गंभीर भ्रष्टाचार, दुराचार और धमकी के आरोप लगाए गए हैं।

विभाग में कार्यरत एक कर्मचारी की पत्नी पूजा गर्ग ने चेयरमैन डॉ. आशीष गोयल को भेजी शिकायत में आरोप लगाया है कि निदेशक तोमर ने टेंडरों में अपने पसंदीदा ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के लिए दबाव बनाया। शिकायत में कहा गया है कि जब उनके पति (जो मेरठ मुख्यालय में टेंडर संबंधी कार्य देखते हैं) ने आपत्ति जताई, तो निदेशक ने उन्हें कार्यालय में बुलाकर गाली-गलौज की और धमकाने का प्रयास किया।

पूजा गर्ग ने यह भी आरोप लगाया है कि निदेशक तोमर का महिला कर्मचारियों के प्रति व्यवहार पहले से विवादों में रहा है।

“इसके पहले भी उत्तराखंड में डीजीएम (उपमहाप्रबंधक) के पद पर कार्य करने के दौरान, एक महिला अधिकारी से दुराचार के आरोप में स्वतंत्र कुमार तोमर निलंबित हो चुके हैं, जिसकी पुष्टि उस समय जारी निलंबन पत्र से होती है।”

इतना ही नहीं, शिकायत में यह भी उल्लेख है कि दो अन्य महिला अधिकारियों ने भी निदेशक के “अभद्र व्यवहार” और “दबावपूर्ण कार्यशैली” से परेशान होकर सेवा से त्यागपत्र दे दिया था।

पूजा गर्ग के अनुसार, एक बार जब वह अपने पति के साथ घर के पास टहल रही थीं, तो निदेशक तोमर ने कथित तौर पर गुंडे भेजकर धमकाने और गाली देने जैसी हरकत कराई।

फिलहाल यह शिकायत ऊर्जा निगम के उच्च अधिकारियों तक पहुंच चुकी है, और विभागीय जांच की मांग उठ रही है।

“UPPCL MEDIA EXCLUSIVE 🔥 | देखिए — पीड़िता ने किन अधिकारियों को लिखा, किसने क्या जवाब दिया!”

👇

प्रार्थना पत्र-पूजा गर्ग (दिनांक 10.10.2025)

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights