⚡ बिजली विभाग में बड़ा घोटाला! क्लर्क ने हड़पे 14 लाख, अफसरों की मिलीभगत से चलता रहा वसूली खेल ⚡

बबेरू (बांदा)। यूपी के बांदा जिले के बबेरू तहसील स्थित बिजली घर में विभागीय भ्रष्टाचार का बड़ा मामला उजागर हुआ है। यहां तैनात क्लर्क (टीजी-2) ने उपभोक्ताओं से वसूले गए करीब 14 लाख रुपये विभागीय खाते में जमा ही नहीं किए और फरार हो गया।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी क्लर्क ने जून और जुलाई माह में बिजली बिल के नाम पर रकम वसूली, लेकिन एक भी पैसा सरकारी खाते में नहीं भेजा। विभागीय नियमों के अनुसार बिजली बिल की वसूली केवल अधिकृत सीएससी केंद्रों द्वारा की जानी चाहिए, मगर अफसरों की मिलीभगत से यह क्लर्क खुद वसूली कर रहा था।

जब हेराफेरी का मामला खुला तो विभाग में हड़कंप मच गया। अधिशासी अभियंता ने तत्काल आरोपी क्लर्क को सस्पेंड कर जांच बैठा दी। पूरे प्रकरण की रिपोर्ट थाना पुलिस को भेजी गई है और क्लर्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

इस बीच अधीक्षण अभियंता नंदलाल ने गहन जांच के आदेश दिए हैं ताकि यह साफ हो सके कि इतने बड़े स्तर पर रकम जमा क्यों नहीं हुई और इस गबन में कौन-कौन अफसर शामिल हैं।

विभागीय सूत्रों का कहना है कि अब तक करीब 14 लाख रुपये की हेराफेरी की पुष्टि हुई है, लेकिन वास्तविक गबन राशि इससे कहीं अधिक होने की संभावना है।
एसडीओ एजाज रसूल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई पूरी कर ली गई है और उसकी संपत्ति से रिकवरी के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

बिजली विभाग में इस खुलासे के बाद पूरे जिले में भ्रष्टाचार और अफसरशाही की पोल खुल गई है।
लोगों में गुस्सा है कि वसूली क्लर्क करता रहा, अफसर आंख मूंदे रहे — और जब मामला सामने आया तो जांच की औपचारिकता शुरू कर दी गई!

🔹 अब सवाल यह है कि क्या विभागीय जांच के नाम पर यह प्रकरण भी ठंडे बस्ते में जाएगा, या फिर जिम्मेदार अफसरों तक भी पहुंचेगी आंच…!

📍 रिपोर्ट : यूपीपीसीएल मीडिया

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights