राज स्वीट्स पर बिजली चोरी का भंडाफोड़: बायपास वायरिंग में फंसा होटल मालिक

लखनऊ। विद्युत प्रशिक्षण शाला चिनहट के अधिशासी अभियंता पवन बर्मा को मिली एक और गोपनीय सूचना ने बिजली विभाग में हड़कंप मचा दिया। सूचना के आधार पर शिवपुरी चिनहट क्षेत्र में उपभोक्ता संदीप कुमार पुत्र राम सेवक, प्रोपराइटर श्री राज स्वीट्स, के प्रतिष्ठान पर की गई छापेमारी में बड़ा खुलासा हुआ।

विभागीय अधिकारियों की टीम जब मौके पर पहुंची, तो पाया कि होटल में स्थापित मीटर की टीपीसी सील टूटी हुई थी, और इनकमिंग व आउटगोइंग वायर को तार से बायपास किया गया था, जिससे सीधे विद्युत आपूर्ति ली जा रही थी। मौके पर ही मीटर का निरीक्षण किया गया और वह “फाउंड ब्रोकन (टेंपर्ड)” पाया गया।

उपभोक्ता संदीप कुमार ने विभागीय रिपोर्ट पर अपने हस्ताक्षर कर जांच निष्कर्ष को स्वीकार किया। मीटर क्रमांक GP5184510 (GENUS कंपनी, 10–60A) वर्ष 2019 में लगाया गया था।

सूचना इतनी गुप्त रखी गई थी कि सहायक अभियंता (मीटर) राजेश राम और जूनियर इंजीनियर (मीटर) आर.पी. सिंह को भी आख़िरी क्षण तक यह नहीं बताया गया कि छापा कहां और किस प्रतिष्ठान पर पड़ने वाला है।

छापेमारी के दौरान टीम ने बायपास में प्रयुक्त कॉपर वायर बरामद की और मामले को विद्युत अधिनियम 2003/2005 की धारा 135 के अंतर्गत दर्ज करने की संस्तुति की है।

सीलिंग प्रमाण पत्र के अनुसार, जांच M/s Intellismart की टीम — अभिषेक प्रताप सिंह (DTM) और विजय यादव (TLM) — द्वारा की गई। रिपोर्ट में स्पष्ट लिखा गया कि पुराना EESL/L&T मीटर टूटा हुआ था और फेज़ व न्यूट्रल पर लूपिंग के माध्यम से टेम्परिंग की गई थी।

सूत्रों का कहना है कि यह मामला अब राजस्व निर्धारण एवं विधिक कार्रवाई के लिए अधीक्षण अभियंता कार्यालय भेजा गया है।

विभागीय सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में इस तरह की और औचक छापेमारियां की जाएंगी ताकि बिजली चोरी पर नकेल कसी जा सके।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights