सोलर पैनल वाले घर पर 2.5 लाख का बिजली बिल: 92 वर्षीय महिला से वसूली की जिद, विभाग पर गंभीर सवाल

आजमगढ़/अहरौला। यूपी बिजली विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। अहरौला कस्बे के छेदीलाल सोनी का आरोप है कि विभाग ने उनकी 92 वर्षीय मां कलावती देवी के नाम दर्ज कनेक्शन पर बिना उपयोग के 5247 यूनिट का फर्जी बिल थमा दिया

👉 अप्रैल 2025 में भेजा गया 37,777 रुपये का बिल लगातार बढ़ते-बढ़ते अब ढाई लाख रुपये तक पहुंच चुका है। जबकि उपभोक्ता का कहना है कि मार्च 2025 तक का सारा बकाया चुका दिया गया था

👉 छेदीलाल का आरोप है कि मीटर बदलने के बाद भी उसकी प्रमाणित प्रति तक नहीं दी गई। विभाग ने बिना अनुमति लोड को 2 किलोवाट से बढ़ाकर 7 किलोवाट कर दिया, जबकि घर में पहले से ही 10 किलोवाट का सोलर पैनल लगा है।

👉 शिकायत के बावजूद जेई, एसडीओ और अधिशासी अभियंता तक किसी ने सुनवाई नहीं की। उल्टा कर्मचारी 92 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बार-बार दफ्तर बुलाने लगे। छेदीलाल ने कहा कि वह तीन बार अपनी मां को दफ्तर ले जा चुके हैं और अब कर्मचारी बिल खत्म करने के नाम पर मोटी रकम की रिश्वत मांग रहे हैं

👉 उपभोक्ता के पास सभी भुगतान की रसीदें मौजूद हैं और कनेक्शन कटवाने के लिए कई बार आवेदन भी किया गया, लेकिन विभाग ने कार्रवाई नहीं की।

अब छेदीलाल ने कहा है कि वह ऊर्जा मंत्री से मिलकर शिकायत करेंगे

इस पूरे मामले पर अधिशासी अभियंता केके वर्मा का कहना है – “उपभोक्ता कार्यदिवस में सभी कागजात के साथ कार्यालय में संपर्क करें, समस्या की जांच कर समाधान किया जाएगा।”

यूपीपीसीएल मीडिया न्यूज का सवाल
क्या विभाग बुजुर्ग महिला को न्याय देगा या फर्जी बिल वसूली का यह खेल जारी रहेगा?

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    RTI में खुला खेल! क्या विभाग अपने ही बनाए ‘गुप्त नियमों’ से चला रहा है व्यवस्था?

    आरटीआई के जवाब में चौंकाने वाला खुलासा—नियमावली में प्रावधान नहीं, फिर भी कर्मचारियों से कराया जा रहा काम! लखनऊ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (MVVNL) के एक आरटीआई जवाब ने…

    केस्को में स्मार्ट मीटर पोर्टल की समीक्षा, पारदर्शिता बढ़ाने के निर्देश

    सुश्री नेहा जैन ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि पोर्टल पर डेटा अद्यतन रखने के साथ-साथ रिपोर्टिंग प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, जिससे स्मार्ट मीटर स्थापना की…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights