बिजली विभाग की लापरवाही!..लाइनमैन और किसान ने गंवाई जान

सुल्तानपुर। बिजली विभाग की लापरवाही से सुल्तानपुर जिले में अलग अलग जगहों पर लाइनमैन सहित दो लोगों की जान चली गई।

पहली घटना बिरसिंहपुर की है। दोस्तपुर थानांतर्गत मुस्तफाबाद कला निवासी इंदर विश्वकर्मा (35) दिहाड़ी पर बिजली विभाग में लाइनमैन के रूप में काम करता था। सोमवार को दोपहर में वो बिरसिंहपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े अलहदादपुर गांव में सड़क के किनारे हालपुर फीडर की ग्यारह हजार वोल्टेज की लाइन के पोल पर चढ़कर फाल्ट दूर कर रहा था। इसी दौरान बिजली विभाग की लापरवाही से अचानक तारों में बिजली आपूर्ति शुरू हो गई, जिसकी चपेट में आ जाने से इंदर की मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों की ओर से बिजली विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई।

तहसीलदार जयसिंहपुर मयंक मिश्र, सीओ विनय कुमार, दोस्तपुर थानेदार पंडित त्रिपाठी आदि मौके पर पहुंचे। तीन घंटे से अधिक समय तक लाइनमैन का शव पोल पर लटका रहा लेकिन बिजली विभाग का कोई अधिकारी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। मृतक की पत्नी गुड़िया ने जेई और एसडीओ पर पति से दिहाड़ी लाइनमैन के रूप में कार्य कराने और अधिकारी कर्मचारियों की लापरवाही से पति के मौत होने का आरोप लगाते हुए दोस्तपुर पुलिस को तहरीर दे दी। तहसीलदार के बुलाने पर मौके पर पहुंचे एसडीओ विद्युत अमरजीत वर्मा ने मृतक की पत्नी को पचास हजार रुपए सहायता प्रदान करते हुए पांच लाख रुपए देने का वादा किया।

तहसीलदार मिश्र के समझाने पर परिजन माने और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। उधर चांदा थानांतर्गत मल्हीपुर गांव में बिजली के चपेट में आने से दयाशंकर पुत्र मक्खूराम निषाद (45) की मौत हो गई। वे सुबह घर से लंभुआ मुकदमे के सिलसिले में जा रहे थे, तभी रास्ते में खेत के नजदीक बिजली खम्भे में लगे अर्थिंग वायर, जो नीचे जमीन में लटका हुआ था उसमें बिजली उतर रही थी, उसी के चपेट में आ गए। लगभग ग्यारह बजे के करीब गांव वालों ने उन्हें पड़ा देखा तो परिवारीजनों को सूचना दी, जिसके बाद दयाशंकर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

    आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights