संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क के मीटर ने बिजली विभाग के उड़ाए होश, कई महीनों से बिल जीरो… अब लैब में होगी जांच

संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर लगाए गए स्मार्ट मीटर से खुलासा हुआ कि पिछले पांच महीनों से पुराने मीटर में कोई रीडिंग नहीं आ रही थी। बिजली विभाग ने इसे कब्जे में लेकर जांच के लिए लैब भेजा है। उधर बिजली चोरी रोकने के अभियान में संभल के सरायतरीन क्षेत्र में 20 स्थानों पर कटिया कनेक्शन पकड़े गए। आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर जुर्माना लगाया जाएगा।

चंदौसी। मंगलवार को संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क के आवास पर पुराना मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाया गया था। पुराने मीटर की डिटेल निकाली गई तो चौंकाने वाले नतीजे सामने आए। कई महीनों से उनका बिल जीरो आ रहा था। मीटर में एक भी यूनिट बिजली का इस्तेमाल नहीं हुआ था। उतारे गए मीटर की लैब टेस्टिंग कराई जागी। इसके लिए अधीक्षण अभियंता की ओर से लिखा गया है।

बिजली विभाग के अफसरों द्वारा संभल शहर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसमें चार दिन के अंदर सैकड़ों लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई। इनमें पांच मस्जिदों में भी बिजली चोरी पकड़ी गई। इसके बाद सांसद के यहां उपयोग की जा रही बिजली उपयोग की जानकारी निकाली गई, तो मीटर में पांच महीने के अंदर कोई रीडिंग नहीं पाई गई। इस मीटर को विभागीय टीम ने कब्जे में ले लिया और सांसद के मकान पर स्मार्ट मीटर लगा दिया गया।

संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क का जो बिजली बिल निकलवाया गया है, उसके अनुसार जुलाई से लेकर अब तक मीटर में जीरो यूनिट नजर आ रही था, यानि कि एक यूनिट भी बिजली खर्च नहीं की गई। अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि सांसद के यहां लगे मीटर में रीडिंग नहीं आ रही थी। इसे हटवाकर स्मार्ट मीटर लगाया गया है। पुराने मीटर को लैब में जांच के लिए भेजा जा रहा है। मीटर की जांच के बाद ही सही स्थिति का पता लग सकेगा। इसके अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

    आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights