विद्युत कनेक्शन स्वीकृत के लिए विद्युत निगम के अवर अभियन्ता को रिश्वत देते बनाई विडियो, किया वायरल

बुढ़ाना। अलीपुर अटेरना गांव के अटेरना फीडर पर तैनात है अवर अभियन्ता राजकुमार सिंह ने कसेरवा निवासी ग्रामीण से विद्युत कनेक्शन स्वीकृत के लिए रिश्वत मांगी। रिश्वत न मिलने पर उसे कनेक्शन नहीं दिया गया। ग्रामीण ने अवर अभियन्ता राजकुमार सिंह को रिश्वत देते हुए उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग करवाई। अवर अभियन्ता राजकुमार सिंह की रिश्वत लेते हुए वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया। ग्रामीण ने जिलाधिकारी को भी शिकायती पत्र भेजकर अवर अभियन्ता राजकुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

तहसील क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी नावेद चौधरी ने जिलाधिकारी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि वह स्वास्थ्य जन सेवा ट्रस्ट कसेरवा का अध्यक्ष है। उसने बताया कि उसके गांव के मोमीन ने घरेलू कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि घरेलू कनेक्शन के लिए पहले ग्रामीण से चार हजार रुपये लिए गए। एक सप्ताह बाद 10 हजार रुपये की मांग की गई। कनेक्शन पाने हेतु विवश होकर रुपये दिए गए, जिसकी एक वीडियो बना कर वायरल किया दिया गया। वायरल वीडियो में ग्रामीण अवर अभियन्ता राजकुमार सिंह को रिश्वत देता हुआ दिखाई दे रहा है। जिलाधिकारी को भी इस संबंध में शिकायती पत्र दिया गया है। रिश्वत लेने के आरोपी अवर अभियन्ता राजकुमार सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    लखनऊ: विकास नगर में भीषण आग, सेक्टर-4 के मकान में मची अफरा-तफरी

    ब्रेकिंग न्यूज़ | UPPCL MEDIA लखनऊ। राजधानी के विकास नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक मकान में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने देखते…

    मुरादाबाद में खुले ट्रांसफार्मर ने ली दो जिंदगियां! ई-रिक्शा ट्रांसफार्मर से छूते ही चालक की मौत, बचाने दौड़े युवक ने भी गंवाई जान

    बारिश के दौरान खुले में रखे ट्रांसफार्मर बना मौत का कारण, बिजली व्यवस्था पर फिर उठे गंभीर सवाल मुरादाबाद | UPPCL MEDIA उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बिजली विभाग…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights