गलत सूचना प्रस्तुत करके प्रोन्नति आदेश निर्गत करने सम्बन्धित प्रकरण में उप सचिव- पावर कारपोरेशन इंजीनियर प्रशान्त कुमार निलम्बित

जैसा कि विदित है उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के कार्यालय ज्ञाप संख्या – 154 – अ0प्र0 (23) / पाकालि / 2024 दिनांक 24.08.2024 द्वारा 40 अधिशासी अभियन्ताओं की अधीक्षण अभियन्ता के पद पर ऑन सीट प्रोन्नितियाँ की गयी हैं। प्रोन्नति से पूर्व लगभग 5 अधिशासी अभियन्ताओं को अर्हकारी सेवा पूर्ण न होने एवं विभागीय चयन समिति को उपरोक्त अधिशासी अभियन्ताओं के बिषय में गलत सूचना प्रस्तुत करके प्रोन्नति आदेश निर्गत किये गये थे।

मामला प्रकाश में आने के उपरान्त अधिशासी अभियन्ता एवं उप सचिव- पावर कारपोरेशन इंजीनियर प्रशान्त कुमार को विभागीय कार्यों सम्बन्धित उत्तरदायित्वों को सही तरीके से पालन न करने के आरोप में उ0प्र0 सरकारी सेवक आचरण नियमावली, 1956 के नियमों के उल्लंघन मानते हुए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक पंकज कुमार ने अनुशासनिक कार्यवाही करते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया। बताते चले कि इंजीनियर प्रशान्त कुमार अपने निलम्बन अवधि के दौरान निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासनिक), दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि0, आगरा से सम्बद्ध रहेंगे । अधिशाषी अभियन्ता एवं अधिशासी अभियन्ता का पीरियड 14 वर्ष पूर्ण होना चाहिए था, जो कि इन अधिकारियों का नही हुआ। पदोन्नति में आवश्यक अर्ह अवधि मे शिथिलता का अनुमोदन अध्यक्ष महोदय ने नहीं दिया था, इसलिए गलत ढंग से प्रमोशन हुआ था

बताते चले कि बीते 24 अगस्त को पावर कारपोरेशन ने अधिशासी अभियन्ता से अधीक्षण अभियन्ता के पद पर प्रोन्नति सम्बन्धी आदेश जारी किया था, जिसमें इंजीनियर अजय कुमार सिन्हा, नन्द किशोर. मदन लालत, प्रतीश प्रांजल, तथा रजनीश कुमार को अधिशासी अभियन्ता से अधीक्षण अभियन्ता के पद पर की गयी प्रोन्नति आदेश को निरस्त कर जॉच बैठा दी थी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया | UPPCL MEDIA बलिया जनपद के बांसडीह क्षेत्र स्थित सहपुरवा गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में खेत में गिरे 11 हजार वोल्ट (11 केवी) हाईटेंशन विद्युत तार…

    UPPCL MEDIA | विशेष रिपोर्ट – “नोएडा बिजली विभाग में ‘ट्रांसफार्मर कांड’ से खुली सिस्टम की परतें!”

    नोएडा बिजली विभाग में ‘ट्रांसफार्मर कांड’ या प्रशासनिक खेल? पहले निलंबन, फिर हाईकोर्ट से झटका, अब बहाली और कार्यालय अटैचमेंट—आखिर किसकी जिम्मेदारी तय होगी? जांच में अनियमितता, आरोप पत्र, विवादित…

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights