पानी ही नहीं बिजली के लिए भी दूसरों पर निर्भर है दिल्ली, कैसे एक ग्रिड में लगी आग ने लोगों के निकाल दिए पसीने?

दिल्ली में पानी ही नहीं बिजली का भी संकट है. मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मंडोला में पावर ग्रिड के सब-स्टेशन में आग लग गई. इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा. मामले की जानकारी उर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर को दी गई. दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने खट्टर से मामले पर एक्शन लेने की मांग की है.

क्या दिल्ली, क्या उत्तर प्रदेश, क्या राजस्थान…पूरे उत्तर भारत में बेइंतहा गर्मी पड़ रही है. ऐसी गर्मी में लोगों का सहारा सिर्फ और सिर्फ पानी और बिजली होती है. यही दोनों चीजें लोगों को राहत देती हैं, लेकिन सोचिए अगर इन दोनों का संकट हो जाए तो क्या होगा. देश की राजधानी दिल्ली में ऐसा ही हो रहा है. यहां पानी की किल्लत तो चली ही रही थी, बिजली संकट भी शुरू हो गया है. ये दिल्ली का दुर्भाग्य ही है कि उसे इन दोनों चीजों के लिए दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता है.

पानी का मामला तो सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा हुआ है. अब तो बिजली की लड़ाई भी शुरू हो गई है. दरअसल, मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मंडोला में पावर ग्रिड के सब-स्टेशन में आग लग गई, जिसके कारण दिल्ली के कई इलाकों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा. दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने उर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर को इसकी जानकारी भी दी.

खट्टर को लिखे पत्र में आतिशी ने कहा, मंगलवार दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर ग्रिड के फेल होने से दिल्ली के कई इलाकों वजीराबाद, कश्मीरी गेट, गीता कालोनी, हर्ष विहार, राजघाट, नरेला और गोपाल पुर में लोगों को 2 घंटों तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा. उन्होंने खट्टर से इसपर कार्रवाई करने की मांग की ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा पैदा ना हो.

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights