ऊर्जा विभाग का अनोखा कारनामा, बिना बिजली कनेक्शन के भेजा एक लाख 10 हजार का नोटिस

हापुड। गढ़मुक्तेश्वर तीर्थ नगरी नगर के मोहल्ला जैन गली में रहने वाले एक व्यक्ति को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम ने एक लाख दस हजार रुपये का नोटिस भेजा है, जबकि पीड़ित के मकान में कोई बिजली कनेक्शन ही नहीं है। पीड़ित ने पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशिका और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायती दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है।

ऊर्जा विभाग के कारनामें से परिवार परेशान पावर कारपोरेशन में अधिकारियों कर्मचारियों के खेल निराले हैं। कई उपभोक्ताओं के गलत बिल ठीक नहीं किए जाते हैं। वहीं कई अन्य की मीटर व कनेक्शन की समस्याएं ही नहीं सुनी जाती हैं। निगम की मनमानी का ऐसा ही मामला जैन गली मोहल्ले में सामने आया है। मोहल्ला जैन गली में रहने वाली महिला रेखा ने बताया कि पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम की टीम आई थी और नोटिस थमाकर चली गई। जिसमें उल्लेखनीय है कि 2023 में बिजली बिल नहीं जमा किया गया है। जिसका कुल 1 लाख 10 हजार रूपये बकाया चल रहा है। जिसको देख पीड़ित परिवार के होश उड़ गए।

बिना कनेक्शन के भेज दिया लाखों का नोटिस
पीड़िता का कहना है कि उनके घर पर आज तक कोई बिजली कनेक्शन नहीं है। वह बिना बिजली पंखे के ही जीवन व्यतीत कर रहे है। उन्होंने बताया की ऊर्जा निगम ने जो नोटिस जारी किया है। उसमे बिजली कनेक्शन नंबर, मीटर नंबर भी उल्लेख है। लेकिन मौके पर कोई बिजली कनेक्शन नहीं है। जिसको लेकर पीड़ित नें जनसुनवाई पोर्टल के साथ -साथ पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबन्ध निदेशिका को शिकायत दर्ज कराकर जाँच की मांग की है। पहले भी अधिकारी कर्मचारी इस तरह के कारनामे कर चुके है। जिन घरों में कनेक्शन नहीं है। वहाँ पर वसूली का नोटिस जारी किया जा रहा है।

क्या बोले विभाग के जिम्मेदार
गढ़मुक्तेश्वर ऊर्जा विभाग के उपखण्ड अधिकारी अंकित सिंह नें बताया कि नोटिस भेजने के मामले पर विभाग द्वारा जाँच कराई जाएगी। यदि ऐसा है तो समस्या का निस्तारण करा दिया जाएगा। बेवजह किसी को परेशान नहीं किया जाएगा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights