गजब का खेल : कहां गई 35 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर की योजना, बिना डेवलपमेंट चार्ज कैसे मिला कनेक्शन ….? यहीं नहीं कनेक्शन किसी और का, मीटर किसी और का

लखनऊ। चिनहट डिविजन अन्तगर्त शिवपुरी पावर हाउस अधीनस्थ न्यू एकता नगर, नियर बी डी एस भट्टा, हरदासी खेड़ा, चिनहट, लखनऊ में अवर अभियन्ता निलेश रस्तोगी ने विद्युत नियामक आयोग ने जारी किया आदेश को खारिज करते हुए 35 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर की योजना को दर किनार करते हुए अभिषेक नामक व्यक्ति को पंडित दिनेश कुमार द्वारा लगाया गया 25 केवीए के ट्रासफार्मर से दे दिया, आखिर कैसे यह कारनामा हुआ जबकि उपरोक्त ट्रासफार्मर पहले से ही 23 केबीए की लोड था, यहीं नहीं पूरा क्षेत्र 35 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर की योजना में आता है।स्थानीय निवासीयों के अनुसार सम्बन्धित अवर अभियन्ता की यह मेहरबानी रूपया 25000/- है, जो आवेदक अभिषेक द्वारा उपलब्ध कराया गया। यदि स्थानीय निवासीयों की बात को हम एक सिरे से नकार भी देते है, तो अवर अभियन्ता निलेश रस्तोगी ने 35 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर की योजना को दर किनार करने की कोई ठोस कारण समझ में नहीं आता।बात यहीं खत्म नहीं होती, यहां पर बिजली विभाग ने अभिषेक जिनका पता है न्यू एकता नगर, नियर बी डी एस भट्टा, हरदासी खेड़ा, चिनहट, लखनऊ है, नामक उपभोक्ता के यहां विष्णु नरायण पाण्डेय (मीटर संख्या सी- 59263) एवं विष्णु नरायण पाण्डेय, जिनका पता 269, हिम स्टेट कालोनी, देवा रोड़, चिनहट, लखनऊ है, नामक उपभोक्ता के यहां अभिषेक (मीटर संख्या सी- 59649) नाम का मीटर लगा दिया जाता हैं।विभाग द्वारा इस प्रकार की लापरवाही कैसे हो गई, यह समझ के परे है, क्योकिं विभाग की गलती को सुधारने के लिए उपभोक्ताओं की चप्पल धिस जाती है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights