सुख कंपलेक्स के व्यापारियों को आज 2 घंटे से अधिक बिजली कटौती का करना पड़ा सामना

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के मुंशी पुलिया स्थित सुख कंपलेक्स के व्यापारियों को आज 2 घंटे से अधिक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा, जिससे व्यापारियों समेत खरीदारी करने व्यक्तिओं को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। यह बिजली कटौती शाम के समय होने से समस्या को और बढ़ा दी, क्योकि दिन में भीष्ण गर्मी के कारण अधिकतर लोग शाम को ही कुछ खरीदने जाते है। इस दौरान व्यापारी वर्ग लगातार सेक्टर 14 ओल्ड पावर हाउस फोन करते रहे, लेकिन कोई अधिकारी व्यापारियों का फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

इस वजह से आप सब की समस्या की जानकारी समय पर नहीं हो पाई। दरअसल इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने लखनऊ वासियों की समस्या बढ़ा दी है। लखनऊ के कई इलाकों में बिजली कटौती की बात सामने आ रही है, कई जगह पर बिजली कटौती के कारण लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी है।

बताते चले कि बुधवार को मुंशी पुलिया स्थित सुख कंपलेक्स में भी 2 घंटे से ज्यादा समय तक बिजली नदारद रही है। इस दौरान बिजली विभाग को व्यापारियों ने कई बार फोन लगाया, लेकिन अधिकारियों का फोन नहीं उठा। जिसको लेकर व्यापारियों ने ट्वीट भी किया है। सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर व्यापारी ने लिखा है कि , सुख काम्प्लेक्स, मुंशी पुलिया में पिछले 2 घंटे से लाइट नहीं हैं. सेक्टर 14 इंद्रा नगर, ओल्ड पावर हाउस के उपखण्ड अधिकारी कमरों में बैठकर करते हैँ अवैध वसूली, उन्हे जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को मिलाए गए फोन का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। बताया जा रहा है कि उपखण्ड अधिकारी द्वारा फोन ना उठाने पर व्यापारियों ने अधिशासी अभियन्ता को फोन लगाकर पूरे मामले की जानकारी दी। साथ ही उपखण्ड अधिकारी की शिकायत भी की।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ पांच दिन से अंधेरे में मथुरा! बिजली-पानी संकट से सड़क पर उतरे लोग

    मथुरा। भीषण गर्मी के बीच मथुरा के जयसिंहपुरा क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। रविवार को नाराज कॉलोनीवासियों ने मथुरा-वृंदावन…

    जय हो “वर्टिकल महाराज” की: बढ़ते लोड, गैस संकट और चरमराती बिजली व्यवस्था के बीच उपभोक्ता पिस रहे

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी, गैस की किल्लत, बढ़ती बिजली खपत और लगातार ओवरलोड हो रही वितरण व्यवस्था ने बिजली संकट को गंभीर बना दिया है। राजधानी लखनऊ समेत…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights