फॉल्ट होने पर अथवा रोस्टरिंग होने पर थोड़ा धैर्य रखें – इंजीनियर यदुनाथ राम, अधीक्षण अभियंता

लखनऊ। अधीक्षण अभियंता विद्युत नगरीय वितरण मण्डल (गोमतीनगर/इन्दिरानगर) गोमतीनगर, लेसा इंजीनियर यदुनाथ राम ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि अत्यधिक गर्मी के कारण विद्युत की डिमांड अप्रत्याशित रूप से विगत वर्ष इसी अवधि की तुलना में लगभग 65 प्रतिशत बढ़ गई हैं। विद्युत डिस्ट्रीब्यूशन प्रणाली ओवर लोड चल रही है। ऐसे में कभी कभी सिस्टम ओवर लोड पर ट्रिप हो रहा है अथवा सिस्टम को सुरक्षित रखने हेतु आधे से एक घंटे की रोस्टरिंग करनी पड़ सकती है।

विद्युत विभाग के लाइन कर्मचारी एवम इंजीनियर रात दिन काम कर रहें हैं तथा आप उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति देने का प्रयास कर रहे हैं। 48 डिग्री सेल्सियस टेंपरेचर में भी लोहे के पोल पर चढ़ कर लाइन ठीक कर रहे हैं। आप सभी से अनुरोध है कि इस क्रिटिकल समय में हमारा सहयोग करें। फॉल्ट होने पर अथवा रोस्टरिंग होने पर थोड़ा धैर्य रखें। आवश्यक होने पर 1912 अथवा विद्युत उपकेन्द्र पर जानकारी लेने हेतु फोन करें। लाइन स्टाफ को फोन करने से बचें, जिससे वह जल्दी फॉल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल कर सके तथा सुरक्षित भी रहे।

हम सभी आप ही के परिवार के हैं। ओवरलोडिंग कम करने में हमारी मदद करेः
(1) अपने घर के सभी विद्युत उपकरण एक साथ न चलाएं।
(2) सबमर्सिबल पंप, वाशिंग मशीन,प्रेस इत्यादि उपकरण का प्रयोग सुबह 6.00 से 9.00 बजे के बीच करें।
(3) एसी की टेप्रेचर सेटिंग 24 डिग्री रखें तथा टाइमर को भी सेट करें।
(4) एनर्जी एफिशिएंट विद्युत उपकरणों का प्रयोग करें।
(5) विद्युत वायरिंग ठीक रखें एवम अर्थिंग की जांच कर ठीक करा लें।
(6) मात्र सजावट/ दिखावे के लिए विद्युत की फिजूल खर्ची न करें।
(7) जब तक विद्युत प्रणाली ओवरलोड चल रही है यथा संभव परिवार के सदस्य आवास के कम से कम कमरों का प्रयोग करें, जिससे चालू एसी की संख्या कम रहे।
(8) विद्युत की चोरी न करें और यदि आस पड़ोस में कोई विद्युत चोरी कर रहा है,तो इसकी सूचना विद्युत विभाग को दे। राष्ट्र हित में ऊर्जा बचाएं।

सभी उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि अपने घर का अपनी सुविधा अनुसार थोड़ा थोड़ा लोड कम कर सभी उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति करने में हमारी मदद करें।🙏🙏

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला, जेई और लाइनमैन से मारपीट; सरकारी अभिलेख भी फाड़े

    UPPCL MEDIA के लिए विशेष खबर मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच के दौरान दबंगों का हमला, विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के किशनी थाना…

    अमौसी में #MorningRed अभियान: 52 कनेक्शनों की जांच, 5 बिजली चोरी के मामले दर्ज

    अमौसी क्षेत्र में #MorningRed अभियान के तहत विभागीय एवं विजिलेंस टीम ने 52 विद्युत संयोजनों की जांच की। मीटर बाईपास कर बिजली चोरी के 5 मामले पकड़े गए। सभी आरोपियों…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights