विद्युतीकरण का कार्य के दौरान हाइड्रा से बिजली का खंभा गिरने से सात वर्षीय छात्रा की दबकर हुई मौत

सरायतरीन (संभल)। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव बरखेड़ा सोनक में मंगलवार की सुबह 10 बजे विद्युतीकरण कार्य के दौरान हाइड्रा से बिजली का खंभा गिर गया, जिससे गांव निवासी नन्हे की सात वर्षीय बेटी सलोनी के ऊपर गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद विद्युतीकरण का कार्य कर रहे लोग भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव बरखेड़ा सोनक में चार-पांच दिन से विद्युतीकरण का कार्य चल रहा है। गांव में जगह जगह खंभे लगाए गए हैं। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे मोहल्ले में ही बिजली का खंभा लगाया जा रहा था। कुछ दूरी पर मोहल्ले के बच्चों के साथ नन्हे के सात साल की बेटी सलोनी भी खेल रही थी। इसी दौरान हाइड्रा मशीन से बिजली का खंभा गिर गया। जिसकी चपेट में आने से सलोनी की मौत हो गई। जबकि अन्य बच्चे बाल-बाल बचे। पीड़ित पिता ने बताया कि दो बेटी व एक बेटे में सलोनी दूसरे नंबर की थी। पीड़ित ने ठेकेदार को बेटी की मौत का जिम्मेदार बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि दो ट्रैक्टर मौके से मिले हैं। तहरीर मिली नहीं है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

हाइड्रा की पत्ती थी टूटी हुई, ग्रामीणों ने चेताया था ठेकेदार
जिस हाइड्रा मशीन से हादसा हुआ है। उसमें पत्ती लोहे की टूटी हुई थी। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार को इसकी जानकारी दी गई थी कि मशीन की पत्ती को दुरूस्त करा लें। इससे हादसा हो सकता है। मंगलवार को ऐसा ही हुआ। जब खंभा उठाया तो वह अचानक से गिर गया। इसमें बालिका की मौत हो गई।

मां के साथ आधी रोटी खाकर खेलने निकली थी सलोनी
सलोनी की मां प्रेमवती ने बताया कि गांव में विद्युतीकरण का कार्य चल रहा था। मोहल्ले में ही बिजली का खंभा लगाने के लिए जब ट्रैक्टर आया तो बेटी मेरे साथ ही खाना खा रही थी। उसने आधी रोटी खाई थी और आधी रोटी छोड़कर देखने के लिए चली गई थी। लेकिन मुझे क्या पता था कि इसी बिजली के खंभे के नीचे दबकर मेरी बेटी की मौत हो जाएगी। मोहल्ले के लोगों का शोर शराबा होने के बाद जब मौके पर गई तो बेटी की मौत हो चुकी थी। बताया कि बेटी यदि स्कूल चली गई होती तो उसकी जान बच जाती। वह गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा तीन की छात्रा थी। (समाचार में लगा फोटोग्राफ डेमो फोटो है)

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🔥 कोसी विद्युत खंड में ‘करंट’ नहीं, ‘कांड’ दौड़ रहा है? अधिशासी अभियंता पर मारपीट से लेकर ट्रांसफार्मर खेल तक के गंभीर आरोप, कर्मचारियों ने खोला मोर्चा!

    मथुरा | UPPCL MEDIA | विशेष समाचार उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के कोसीकलां विद्युत वितरण खंड में इन दिनों बिजली व्यवस्था से अधिक विभागीय विवाद सुर्खियों में हैं।…

    लखनऊ: विकास नगर में भीषण आग, सेक्टर-4 के मकान में मची अफरा-तफरी

    ब्रेकिंग न्यूज़ | UPPCL MEDIA लखनऊ। राजधानी के विकास नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक मकान में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने देखते…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights