उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब सिक्योरिटी पर मिलेगा ब्याज, बिजली बिल में होगा समायोजित

UP Power Corporation: उत्तर प्रदेश के करोड़ बिजली उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है. उपभोक्ताओं को उनकी जमा की गई सिक्योरिटी पर वर्ष 2023-24 के लिए ब्याज दिया जाएगा. यह ब्याज कितना होगा और इसकी पूरी प्रक्रिया क्या होगी आइए जानें।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 3.30 करोड़ बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बहुत अच्छी खबर है. दरअसल, बिजली उपभोक्ताओं ने जो सिक्योरिटी राशि जमा करवाई है उस पर वर्ष 2023-24 के लिए ब्याज दिया जाएगा. ब्याज की राशि की बात करें तो यह 6.75 फीसदी की दर से दी जाएगी. ब्याज की धनराशि को कस्टमर के बिजली बिल में जोड़ा जाएगा. मई व जून के बिल में ब्याज की धनराशि कम करके कंपनियों द्वारा बिल बिजली जारी किया जाएगा।

303 करोड़ रुपये के करीब ब्याज
विद्युत अधिनियम-2003 के प्राविधानों के अतर्गत उपभोक्ताओं को हर वर्ष उनकी जमा करवाई गई सिक्योरिटी मनी पर मिलने वाले ब्याज को देना होगा. इस तरह का आदेश पावर कारपोरेशन प्रबंधन की ओर से जारी कर दिया गया है. बिजली कंपनियों के पास उपभोक्ताओं की सिक्योरिटी राशि के तहत 4500 करोड़ रुपये जमा है। जिस पर करीब 303 करोड़ रुपये ब्याज बन रहा है, जिसे बिजली कंपनियां उपभोक्ताओं को देंगी।

उत्‍तर प्रदेश के 3.30 करोड़ विद्युत उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। विद्युत अधिनियम-2003 में दिए गए प्राविधानों के तहत उपभोक्ताओं को प्रत्येक वर्ष उनकी जमा सिक्योरिटी पर मिलने वाले ब्याज को देने का आदेश पावर कारपोरेशन प्रबंधन ने जारी कर दिया है। उपभोक्ताओं को उनकी जमा सिक्योरिटी पर वर्ष 2023-24 के लिए 6.75 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। ब्याज की धनराशि उपभोक्ताओं के बिजली बिल में समायोजित की जाएगी। मई और जून के बिल में उपभोक्ताओं को ब्याज की धनराशि कम कर बिल बिजली कंपनियां जारी करेंगी।

उदाहरण – एक किलोवाट के कनेक्शन पर 20 रुपये 25 पैसे मिलेगा ब्याज
यदि किसी उपभोक्ता का कनेक्शन एक किलोवाट का है तो उसकी सिक्योरिटी धनराशि 300 रुपये बिजली कंपनियों के पास जमा है। इस सिक्योरिटी राशि पर उपभोक्ता को करीब 20 रुपये 25 पैसा ब्याज मिलेगा। यह धनराशि उपभोक्ता के बिजली बिल में समायोजित (घटा कर) कर बिल आएगा। इसी प्रकार कनेक्शन भार जितना होगा ब्याज की धनराशि उसी के हिसाब से बढ़ कर मिलेगी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights