“बिजली नहीं तो वोट नहीं” के नारे लगाकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, करेंगे चुनाव का बहिष्कार

गोण्डा। आजादी के इतने वर्षों बाद भी गांव में बिजली की व्यवस्था न होने से खफा ग्रामीणों ने “बिजली नहीं तो वोट नहीं“ के नारे लगाकर बुधवार सुबह प्रदर्शन किया और चुनाव के वहिष्कार की घोषणा की है। लोगो ने कहा की गाँव मे बिजली नहीं होने से मोबाइल तक नहीं चार्ज हो पाती है और अन्य तमाम कार्य बाधित हो रहे है। आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया की अनेक बार सम्बंधित विभाग के जिम्मेदारो समेत जनप्रतिनिधियों से लिखित व मौखिक तौर पर बिजली लगवाने की अपील हुई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

पूरा मामला रुपईडीह ब्लॉक के भोपालपुर ग्राम पंचायत से जुड़ा हुआ है। यहाँ के भोपालपुर ख़ास व महावत डेरा मजरे मे आज तक लोगो को बिजली नसीब नहीं हुई। हो रही परेशानी से आक्रोशित ग्रामीणों ने बुधवार को गाँव मे प्रदर्शन कर अपना रोष प्रकट किया। रोहित, पहलवान, तुलसीराम, सत्यनरायन, बीपत, अवधेश, संजू देवी, ललिता, गुड़िया, मानी देवी, पूनम, गौरीशंकर, मोतीलाल, नवरंग सिंह, हिटलर, सालिकराम, तुफैल, राकेश, आमिर खान, अमृतलाल आदि लोगों का कहना है कि यहाँ विजली के लिए लगातार कई वर्षो से वह सभी और उनके प्रधान संघर्ष कर रहे हैं। इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों सहित विभागीय आलाधिकारियों से गुहार लगाई गई। सभी तरफ से बिजली लगवाने का आश्वासन भी मिला, लेकिन अबतक गाँव मे बिजली नहीं आई।

जिम्मेदारो द्वारा किए गये वादे के अबतक पूर्ण न होने पर तंग आकर ग्रामीणों ने वोट के बहिष्कार का मन बना लिया है। लोगों का सीधा कहना है, कि विजली की मांग हमलोग कई वर्षों से लगातार कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिम्मेदारो द्वारा किए गए झूठे वादे से अब लोग उब चुके हैं।

प्रधान प्रतिनिधि कमलेश पासवान ने बताया कि दोनों मजरो को मिलाकर करीब 190 घर है और दोनों जगह की आबादी लगभग 900 है। बताया की साल 2014 से यहाँ जगह जगह पोल खडे है लेकिन उनपर तार, केबिल व ट्रांसफर्मर लगाकर गाँव मे अभी तक विजली आपूर्ति नहीं पहुँचाई गई, जबकि उन्होंने कई बार लिखा पढ़ी की है। इस दशा मे लोगों को अनेक परेशानी झेलनी पड़ रही है। बताया की पंचायत घर व सामुदायिक शौचालय तो बना है लेकिन विजली उपलब्ध न होने से तमाम दिक्क़त आती है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला, जेई और लाइनमैन से मारपीट; सरकारी अभिलेख भी फाड़े

    UPPCL MEDIA के लिए विशेष खबर मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच के दौरान दबंगों का हमला, विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के किशनी थाना…

    अमौसी में #MorningRed अभियान: 52 कनेक्शनों की जांच, 5 बिजली चोरी के मामले दर्ज

    अमौसी क्षेत्र में #MorningRed अभियान के तहत विभागीय एवं विजिलेंस टीम ने 52 विद्युत संयोजनों की जांच की। मीटर बाईपास कर बिजली चोरी के 5 मामले पकड़े गए। सभी आरोपियों…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights