मीटर बदलने के नाम पर उगाही से भड़के व्यापारी नेता ने अधिशासी अभियन्ता का फूंका पुतला

पूरनपुर। एक व्यापारी से मीटर बदलने के नाम पर रुपयों की डिमांड करने का आरोप लगाते हुए व्यापारी नेता ने अधिशासी अभियन्ता का पुतला फूंका। आरोप है अधिशासी अभियन्ता चहते ठेकेदार और कर्मचारियों से काम कराते हैं। समस्याओं से परेशान उपभोक्ता के बिजली घर के चक्कर काटने को मजबूर हैं।

इस पर रविवार को व्यापारी नेता विजय पाल सिंह विकी व्यापारियों के साथ बिजली घर पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी करते हुए अधिशासी अभियन्ता का पुतला फूंका। इस दौरान आरोप लगाया गया कि बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी से उपभोक्ता परेशान है। व्यापारी गोपाल गुप्ता का मीटर फूंकने के बाद विभाग ने उसे नहीं बदलवाया। मीटर बदलने के नाम पर व्यापारी से आठ हजार रुपयों की डिमांड की गई। जबकि मीटर बदलने के लिए 3500 की रसीद काटी जाती है।

अधिशासी अभियन्ता के कहने पर कर्मचारी उपभोक्ताओं से मनमानी उगाही कर रहे हैं। समस्याओं के निराकरण के लिए पहुंचने वाले उपभोक्ताओं से बिजली घर के चक्कर कटवाए जाते हैं। व्यापारी नेता विजयपाल विक्की ने आरोप लगाया कि अधिशासी अभियन्ता ने सही काम करने वाले कर्मचारियों को निकाल दिया और अपने चेहते से कर्मचारी और ठेकेदारों से काम करा रहा हैं। सरकारी रुपयों का बंदरबाट कर रहे हैं।

उपभोक्ताओं का बिजली घर में शोषण किया जा रहा है। महीने की निर्धारित तिथि को बिल नहीं दिया जाता। एक सप्ताह बाद पहुंचने वाले बिल में अतिरिक्त चार्ज लगा दिया जाता है। मिलीभगत के चलते बड़े बकायेदारों से बिल नहीं वसूला जाता। मगर छोटे उपभोक्ताओं को परेशान किया जा रहा है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    261 करोड़ की बिजली सुधार योजना या फिर नया ‘ठेका उत्सव’? उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी या जेब पर पड़ेगा बोझ!

    लखनऊ की बिजली व्यवस्था को सुधारने के नाम पर 261 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दिए जाने की खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि इससे…

    ⚡ MAYA BAZAR POWER CRISIS: 24 घंटे में महज 8 घंटे बिजली, उपभोक्ताओं में आक्रोश, किसान और व्यापारी बेहाल

    मया बाजार बाकरगंज में अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार, 24 घंटे में सिर्फ 8-10 घंटे मिल रही सप्लाई बाकरगंज/अयोध्या। मया बाजार स्थित बाकरगंज विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों और बाजारों…

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights