ट्रांसगोमती क्षेत्र में खराब बिजली सप्लाई और लगातार कटौती पर पावर कार्पोरेशन अध्यक्ष ने मुख्य अभियंता समेत पांच इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई के दिए आदेश

लखनऊ। राजधानी में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बहुत बेहतर होनी चाहिए। यहॉ ब्रेकडाउन नही होना चाहिए। यदि कहीं विद्युत व्यवधान आये भी तो उसे कम से कम समय में ठीक करें आपूर्ति सामान्य रखें। इसके लिये पूरी सावधानी एवं सजगता बरते। हर अधिकारी एवं कर्मचारी अपने अपने क्षेत्रों में पेट्रोलिंग करें तथा अनरक्षण कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखे। यह निर्देश आज उप्र पावर कारपोरेशन अध्यक्ष डॉ आशीष कुमार गोयल ने लेसा अन्तर्गत ट्रान्सगोमती की समीक्षा करते हुये दिये।

समीक्षा बैठक में मुख्य अभियन्ता ट्रांसगोमती क्षेत्र सहित दो अधीक्षण अभियन्ता तथा दो अधिशासी अभियन्ताओं पर कार्यवाई के निर्देश दिये गये। अधिशाषी अभियन्ता विश्व विद्यालय एवं बख्शी का तालाब को प्रतिकूल प्रविष्टि, अधीक्षण अभियन्ता नवम, गोमती नगर एवं जानकीपुरम तथा मुख्य अभियन्ता ट्रांसगोमती क्षेत्र से स्पष्टीकरण के निर्देश दिये गये हैं।

अध्यक्ष ने निर्देशित किया कि प्रत्येक उपभोक्ता को सही रीडिंग का बिल समय से मिले। इसमें किसी भी तरह की ढिलाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विद्युत बिल वसूलने हेतु भी कड़े निर्देश दिये। उन्होंने कहाकि बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिये यह आवश्यक है कि जितने की बिजली दे उतना बिजली का बिल वसूलें।

अध्यक्ष ने कहा कि बिजनेस प्लान के सभी कार्य निर्धारित समय में तथा मानक के अनुरूप हों यह सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहाकि एमआरआई बिलिंग शत प्रतिशत लक्ष्य के अनुरूप हो। एक भी घर न छूटे। बख्शी का तालाब खण्ड में बिलिंग प्रतिशत कम होने से उन्होंने वहॉ के अधिशाषी अभियन्ता को प्रतिकूल प्रविष्टि तथा अधीक्षण अभियन्ता के विरूद्ध स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये।

बिजनेस प्लान के कार्यो में शिथिलता आदि के कारण विश्वविद्यालय खण्ड के अधिशाषी अभियन्ता के विरूद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश दिये।

अध्यक्ष ने रहीम नगर तथा बख्शी का तालाब खण्ड में ज्यादा ब्रेकडाउन पर असन्तोष व्यक्त किया तथा आवश्यक कार्य कराने के निर्देश दिये जिससे विद्युत बाधित न हो।

समीक्षा बैठक में प्रबन्ध निदेशक पंकज कुमार सहित अनेक शीर्ष अधिकारी उपस्थित थे।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    BIG BREAKING ✍🏻 मध्यांचल में ‘कनेक्शन सिंडिकेट’ का खेल? विभागीय आदेश भी बेअसर, शिकायतकर्ता ने खोली कथित वसूली की परत

    लखनऊ में नए बिजली कनेक्शन के नाम पर कथित अवैध वसूली का मामला चर्चा में है। शिकायतकर्ता ने UPI भुगतान का रिकॉर्ड, e-FIR, 1912 शिकायत और विभागीय आदेश के आधार…

    🚨 क्या जनता से ऐसे बात करेंगे गालीबाज अधिशासी अभियन्ता?

    कोसी विद्युत वितरण खण्ड के अधिशासी अभियन्ता सुरेन्द्र पाल सिंह से जुड़ी एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोप है कि रिकॉर्डिंग में अधिशासी अभियन्ता अपने…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights