बिजली विभाग के संविदा कर्मियों को नहीं मिला वेतन, जल्द भुगतान न होने पर विद्युत मजदूर संघ ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी

गाजीपुर। बिजली विभाग के संविदा कर्मियों के बकाया वेतन भुगतान को लेकर विद्युत मजदूर पंचायत ने विभागीय अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है। विभागीय कर्मचारी नेताओं ने संविदा कर्मियों के जल्द भुगतान न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। जिसको लेकर विद्युत मजदूर पंचायत के जिला अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा के नेतृत्व में संविदा कर्मियों के वेतन भुगतान को लेकर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम को पत्रक भी सौंपा गया।

बताते चले कि जनपद के संविदा कर्मी मेसर्स भारत इंटरप्राइजेज कंपनी द्वारा विद्युत उपकेंद्रो पर रखे गए हैं। जिनसे अनुरक्षण और परिचालक का कार्य लिया जाता है। कंपनी द्वारा अब तक संविदा लाइनमैन को फरवरी और मार्च माह का भी बकाया वेतन नहीं दिया गया, जबकि अप्रैल महीना भी पूरा होने को आ चुका है। इस सन्दर्भ में अधिकारियों से कई बार मौखिक रूप से मिलकर गुहार लगाई है कि संविदा कर्मियों का बकाया वेतन के भुगतान को जल्द से जल्द दिलाया जाए, लेकिन अधिकारियों ने इस तरफ कोई ठोस कदम उठाना उचित नहीं समझा।

जिला अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने बताया कि पत्रक के माध्यम से अधिशासी अभियंता से एक सप्ताह के अंदर दो माह का बकाया भुगतान दिलाने का अनुरोध किया गया है, क्योंकि वेतन नहीं मिलने के कारण संविदा कर्मियों के परिवार के सामने भुखमरी की समस्या और उनके बच्चों के पठन-पाठन पर भी असर पड़ रहा है। अगर भुगतान सुनिश्चित नहीं हुआ तो संगठन कार्य बहिष्कार की घोषणा करने को बाध्य होगा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला, जेई और लाइनमैन से मारपीट; सरकारी अभिलेख भी फाड़े

    UPPCL MEDIA के लिए विशेष खबर मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच के दौरान दबंगों का हमला, विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के किशनी थाना…

    अमौसी में #MorningRed अभियान: 52 कनेक्शनों की जांच, 5 बिजली चोरी के मामले दर्ज

    अमौसी क्षेत्र में #MorningRed अभियान के तहत विभागीय एवं विजिलेंस टीम ने 52 विद्युत संयोजनों की जांच की। मीटर बाईपास कर बिजली चोरी के 5 मामले पकड़े गए। सभी आरोपियों…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights