राजस्व वसूली में सुधार नहीं होने पर कठोरतम प्रशासनिक कार्यवाही के लिए तैयार रहे अभियन्ता- भवानी सिंह खगारौत

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक भवानी सिंह खगारौत की अध्यक्षता में पहली बार  लेसा के समस्त जोन के अधिकारियों सहित सभी उपखण्ड अधिकारीयों एवं अवर अभियन्ताओं द्वारा किये गये राजस्व सम्बन्धीकार्यो एवं अन्य विद्युत सप्लाई सम्बन्धी कार्यों की समीक्षा की गयी।
मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक भवानी सिंह खगारौत ने अपने कार्यकाल में पहली बार लिए गये समीक्षा बैठक में ट्रू-रेट एवं टर्न-अप बढ़ाने सम्बन्धित निर्देश, एमआरआई बिलिंग करने के सम्बन्धित निर्देश, उपभोंक्ताओं को निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने के सम्बन्धित निर्देश के साथ-साथ उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने जैसे महत्पवूर्ण बिन्दुओं पर समीक्षा के साथ साथ राजस्व वसूली में सुधार नहीं होने पर कठोरतम प्रशासनिक कार्यवाही के लिए तैयार रहे की अभियन्ताओं को चेतावनी भी दी।
समीक्षा बैठक में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक भवानी सिंह खगारौत ने लखनऊ के लेसा सिस गोमती (प्रथम/द्वितीय जोन) एवं लेसा ट्रांस गोमती (प्रथम/द्वितीय जोन) जोन के विगत वर्ष 2022-23 के सापेक्ष वर्ष 2023-24 में ट्रू-रेट में कमी एवं वितरण हानियों में बढ़ोत्तरी के कारण अवर अभियन्ता/उपखण्ड अधिकारी के कार्यों की समीक्षा कर निर्देशित किया कि यदि उनके विद्युत उपसंस्थान की मई माह के अन्त तक राजस्व वसूली के पैरामीटर्स में गुणात्मक सुधार नही होता है, तो उस परिपेक्ष्य में उनके विरूद्ध कठोरतम प्रशासनिक कार्यवाही की जायेगी।
बिलिंग की समीक्षा के दौरान मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबन्ध निदेशक भवानी सिंह खगारौत ने उपस्थित इंजीनियरों को कहा कि जिस खण्ड/विद्युत उपसंस्थान का बिलिंग प्रतिशत कम रहा है, वह प्रत्येक दशा में शतप्रतिशत बिलिंग करना सुनिश्चित करें।
यदि किसी खण्ड/विद्युत उपसंस्थान द्वारा विद्युत उपकरण पर अनुरक्षण कार्य कराया जा रहा है, तो उसकी पूर्व सूचना उपभोक्ताओं को समय से देना सुनिश्चित करें।
समीक्षा बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि अधिकारी अपने क्षेत्र के परिवर्तकों का निरीक्षण कर ऐसे परिवर्तकों को चिन्हित करें, जिनमें कोई कमी है, तो उनपर आवश्यक कार्यवाही तत्काल करवाना सुनिश्चित करें, ताकि परिवर्तकों को क्षतिग्रस्तता से बचाकर बेहतर विद्युत आपूर्ति की जा सकें।
इसी क्रम यह भी निर्देश दिये गये यदि कोई परिवर्तक क्षतिग्रस्त हो जाता है, तो उसे तत्काल ठीक किया जाये।
इस अवसर पर निदेशक (वाणिज्य) योगेश कुमार द्वारा भी गत वर्ष के सापेक्ष प्रत्येक अवर अभियन्ता, उपखण्ड अधिकारी एवं अधिशासी अभियन्ता के वाणिज्य कार्यों का विश्लेषण करते हुए उन्हें आगाह किया कि वह आगामी 30 दिनां के अन्दर अपनी स्थिति में गुणात्मक सुधार लायें।
  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights