प्रदेश सरकार ने किया दावा, पूरे प्रदेश में अप्रैल भर नहीं होगी कटौती

लखनऊ। ऊर्जा विभाग ने उत्तर प्रदेश के सभी क्षेत्रों में 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति किए जाने का दावा किया है। एसएलडीसी द्वारा जारी आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा गया है कि अप्रैल में ग्रामीण, नगर पंचायत, तहसील मुख्यालय, बुंदेलखंड, जिला मुख्यालय, महानगर तथा सभी औद्योगिक क्षेत्रों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जा रही है। एसएलडीसी के अधिकारियों ने पूरे महीने कटौती मुक्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की बात कही है।

भीषण गर्मी को देखते हुए तैयारी में जुटा उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन
भीषण गर्मी को देखते हुए बिजली की उपलब्धता के लिए उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन तैयारी में जुटा है। पिछले साल गर्मियों में बिजली की अधिकतम मांग का आंकड़ा 28 हजार मेगावाट के पार पहुंच गया था। इस साल गर्मी में यह मांग 30500 मेगावाट तक पहुंचने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष डा. आशीष कुमार गोयल के अनुसार इस मांग को पूरा करने के लिए कारपोरेशन लगातार तैयारी में जुटा है। बिजली की मांग को पूरा करने के लिए विभिन्न राज्यों से बैंकिंग (ऊर्जा के वापस लेने की प्रक्रिया) के तहत गत वर्ष मध्य प्रदेश, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक से कुल 3065 मिलियन यूनिट की बैंकिंग की गई थी।

बिजली की बढ़ाई उपलब्धता
वहीं इस साल इन राज्यों के अलावा गुजरात, तेलंगाना, महाराष्ट्र, उत्तराखंड तथा केरल को और शामिल कर 10 राज्यों से पिछले साल से अधिक बैंकिंग कर करीब 50 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार दीप पोर्टल एवं एलडीसी के माध्यम से लगभग 1800 मिलियन यूनिट बिजली खरीद कर उपलब्धता बढ़ाई गई है। वहीं उत्पादन निगम की 660 मेगावाट की दो परियोजनाएं ओबरा सी (यूनिट-1) एवं जवाहरपुर (यूनिट-1) पूर्ण उत्पादन प्रारंभ कर देंगी। इससे प्रदेश को करीब 1320 मेगावाट बिजली प्राप्त होगी। इसके अलावा 660 मेगावाट की जवाहरपुर की यूनिट-2 भी जल्द प्रारंभ करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

आपूर्ति सुधार के लिए बड़े पैमाने पर कार्य
उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन अध्यक्ष का कहना है कि ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित न हो, इसके भी प्रयास किए जा रहे हैं। श्री गोयल ने कहा कि यह सोच बदलनी होगी कि गर्मी या बरसात में बिजली बाधित होगी ही। उन्होंने कहा कि बिजली बाधित होने का कारण हमारी असावधानी है। उन्होंने कहा कि विद्युत सुधार के लिए बड़े पैमाने पर काम कराया जा रहा है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    MD के आदेश पर MD का ही तमाचा! लेसा में 150 से अधिक कार्यालय सहायकों के तबादले, यूपीपीसीएल के नियमों की उड़ाई धज्जियां

    स्थानांतरण करते समय स्वयं पावर कॉरपोरेशन के शीर्ष स्तर से जारी आदेशों की खुली अनदेखी की जा रही है। संलग्न दस्तावेजों के अनुसार 11 सितंबर 2018 को यूपीपीसीएल की तत्कालीन…

    ⚡ बकाया वसूलने वाले खुद बकायदार! ….. पावर कॉरपोरेशन के दफ्तरों पर ही करोड़ों हाउस टैक्स बकाया

    वसूली में सख्त… टैक्स देने में ढीले! पावर कॉरपोरेशन के दफ्तरों पर ₹5 करोड़ से अधिक का हाउस टैक्स बकाया लखनऊ। प्रदेश भर में उपभोक्ताओं से बिजली बिल की वसूली में…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights