अट्रैक्टिव निर्माण को 3500 किलो वाट का संयोजन प्रकरण : नये अधिशासी अभियन्ता ….. नई उम्मीद में लेसा अधिकारीगण

मानो लेसा ने कसम खा ली है कि किसी भी कीमत पर मुंशीपुलिया डिवीजन अन्तगर्त सेक्टर 14 न्यू पावर हाउस अधीनस्थ अमराई गांव पावर हाउस से अट्रैक्टिव निर्माण को 3500 किलो वाट का संयोजन दिया कर के ही मानेगें, भले ही लगभग उपरोक्त पावर हाउस के लगभग 8000 उपभोक्ताओं को दरकिनार करना पड़े।

हमको यह नहीं समझ में आता है कि आखिर विल्डर और लेसा अमराई गॉव से ही क्यों संयोजन चाहता है, जबकि उसको स्वयं का बिजली घर बनाना चाहिए अथवा चिनहट से आवेदन है, तो चिनहट में र्प्याप्त जगह है, वहां एक ट्रासफार्मर रखकर संयोजन दे देना चाहिए, लेकिन विल्डर ऐसा नहीं करना चाहता, क्योंकि उसे ज्यादा पैसा खर्च करना होगा, यही पैसा बचाने के लिए दो वरिष्ठ अधिकारीयों को बिला भी गिफ्ट कर दिया, जिसमें एक अधिकारी तो लेसा से रिटायरमेंट के समय बहुत दूर हो गये। आज लगभग तीन साल से अट्रैक्टिव निर्माण का 3500 किलो वाट का संयोजन प्रकरण विवाद चल रहा है, तब से आज तक टी0सी0 संयोजन से वहां पर विघुत आपूर्ति चल रही है, उसकी भी तो एक लिमिट होगी। मामला सुर्खियों में आने के वाद आनन फानन अट्रैक्टिव निर्माण का 3500 किलो वाट का संयोजन सम्बन्धित फाइल में हेराफेरी करने हुए टी0एफ0आर0 रिपोर्ट देने की पूर्व तिथि में दूसरी टी0एफ0आर रिपोर्ट ट्रांसफार्मर के साथ किया गया, जिसका पेमेन्ट (ट्रांसफार्मर का) आज तक जमा नहीं की गई है।

अट्रैक्टिव निर्माण का 3500 किलो वाट का संयोजन प्रकरण अभी तक तीन अधिशासी अभिंयन्ता, एक मुख्य अभियन्ता निगल चुकी है, वर्तमान में यह संख्या बढ़ भी सकती है।

सूत्रों की माने तो मुंशीपुलिया अधिशासी अभियन्ता पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाने वाले इंजीनियर अभय प्रताप सिंह को चार्ज मिले 48 घंटे भी नहीं हुए कि इनके उच्च अधिकारी अट्रैक्टिव निर्माण का 3500 किलो वाट का संयोजन प्रकरण को ऑफ रिकार्ड देखने की जिम्मेदारी देने की बात करने लगें।

आखिर इस विभाग अट्रैक्टिव निर्माण का 3500 किलो वाट का संयोजन अमराई गांव से ही क्यों देना चाहती है, इसमें किसका फायदा….. विभाग का अथ्वा विल्डर का. यदि विभाग उपरोक्त विल्डर को बिजली घर का प्रपोजल देती, तो विल्डर को मानना ही पड़ता, क्योंकि उसको संयोजन चाहिए।

खैर नये अधिशासी अभियन्ता के आने से विभाग की उम्मीद फिर से जग गई है, जिसमें उपरोक्त प्रकरण फिर से सुर्खियों में आना शुरू हो गया।

क्या है सम्पूर्ण प्रकरण, देखने के लिए नीचे दिये लिंक को क्लिक करें-

आखिर क्या है मुंशी पुलिया खंड के अमराई बिजली घर से 3500 किलोवाट लोड आवंटन/कनेक्शन का काला सच

UPPCL MEDIA

"यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
WhatsApp icon
UPPCL MEDIA
Contact us!
Phone icon
UPPCL MEDIA
Verified by MonsterInsights