महाकुम्भ के कार्यों में लापरवाही पर दो अवर अभियंता निलंबित

प्रयागराज। महाकुम्भ के मद्देनजर हेतापट्टी में बन रहे 132/33 केवी के उपकेंद्रों के काम में लापरवाही बरतने और मिलावटी सामान मिलाने पर बिजली विभाग के दो अभियंताओं को निलंबित कर दिया गया है। निरीक्षण के दौरान कंक्रीट व ब्रिक मेसनरी के कार्य की गुणवक्ता सही नहीं पायी गयी एवं सम्बन्धित अधिकारियों का शिथिल पर्यवेक्षण पाया गया। इन दोनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन से संस्तुति की गई थी।

बताते चले कि महाकुम्भ के मद्देनजर हेतापट्टी में बन रहे 132/33 केवी के दो उपकेंद्र बन रहा था। हाल में ही उपकेंद्र के काम का पिछले दिनों मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने निरीक्षण किया। इस दौरान कंक्रीट व ब्रिक मेसनरी के काम की गुणवत्ता सही नहीं मिली। साथ ही लापरवाही भी पाई गई। इसके बाद उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष आशीष कुमार गोयल ने मामले को संज्ञान में लेकर उप खंड अधिकारी आलोक कुमार यादव व अवर अभियंता अरुण कुमार गुप्ता को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

उक्त प्रकरण में अरूण कुमार गुप्ता, अवर अभियन्ता विद्युत जानपद पारेषण खण्ड, प्रयागराज विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतने, महाकुम्भ- 2025 से आच्छादित परियोजनाओं के शिथिल पर्यवेक्षण के प्रथमदृष्टया उत्तरदायी पाया गया था।

निलम्बन अवधि में अवर अभियन्ता अरूण कुमार गुप्ता विद्युत जानपद पारेषण खण्ड, प्रयागराज मुख्य अभियन्ता (जानपद) पारेषण- द्वितीय उ०प्र०पा०ट्रा०का०लि०, लखनऊ से सम्बद्ध रहेंगे तथा निलम्बन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता अनुमन्य होगा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    लखनऊ: विकास नगर में भीषण आग, सेक्टर-4 के मकान में मची अफरा-तफरी

    ब्रेकिंग न्यूज़ | UPPCL MEDIA लखनऊ। राजधानी के विकास नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक मकान में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने देखते…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    UPPCL MEDIA | अमेठी/बाजार शुकुल अमेठी जनपद के बाजार शुकुल कस्बे में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक मनीष पुत्र ओमप्रकाश की करंट लगने से मौत हो…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights