बिजली विभाग ने 3998 के बदले भेजा 2.24 लाख का बिजली बिल, मिली अनोखी सजा

उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग का ऐसा मामला सामने आया है जिसमें विभाग ने 3998 रुपये के बिल की जगह 2.24 लाख रुपये का बिल भेज दिया। यूपी में ये ऐसा अनोखा मामला देखने को मिला है। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने बिजली बिल को उस समय से जोड़ा है जब लोगों को बिजली मिल भी नहीं रही थी। वाराणसी में विद्युत विभाग के चार अधिकारियों को सवा दो लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल भेजने के मामले में अनोखी सजा सुनाई गई है।

उत्तर प्रदेश में बिजली बिल का एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां बिजली विभाग( electricity department ) के कर्मचारियों ने बिजली बिल उस वक्त से जोड़ा है, जब शायद बिजली लोगों को मिल भी नहीं रही थी. वाराणसी में विद्युत विभाग के चार अधिकारियों को सवा दो लाख रुपए से अधिक का बिजली बिल( Bijli Bill ) भेजने के मामले में अनोखी सजा मिली है.

दरअसल, दो लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल( electricity bill ) भेजने को लेकर वाराणसी में विद्युत विभाग के चार अधिकारियों को सजा के तौर पर अनाथालय के लोगों को खाना खिलाने को कहा गया है.

बताया गया कि यह बिजली बिल वर्ष 1911 से जोड़ा गया था. उत्तर प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड ( Uttar Pradesh Electricity Corporation Limited ) के इन अधिकारियों को उत्तर प्रदेश सूचना आयोग ने दोषी पाया और उन्हें बिजली बिल घटाकर 3,998 रुपये करने का आदेश दिया गया. आयोग ने कार्यवाही के दौरान दोषी अधिकारियों से पूछा कि क्या यूपीपीसीएल 1911 में अस्तित्व में था और क्या वाराणसी के लोगों को तब बिजली मिल रही थी.

वाराणसी के निवासी उमाशंकर यादव को यूपीपीसीएल( UPPCL ) की ओर से एक कनेक्शन पर 2.24 लाख रुपये का बिजली बिल भरने को कहा गया था. उमाशंकर ने इस बिल पर सवाल उठाया लेकिन उन्हें अनुकूल समाधान नहीं मिला. उन्होंने दिसंबर, 2022 में निगम से सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी, लेकिन जब उन्हें उचित जवाब नहीं मिला तो वह उच्चाधिकारियों की शरण में गए.

अप्रैल, 2023 में उमाशंकर यादव ने उत्तर प्रदेश( UP News ) सूचना आयोग का दरवाजा खटखटाया. राज्य सूचना आयुक्त अजय कुमार उप्रेती ने बताया कि कार्यवाही के फलस्वरूप चार यूपीपीसीएल अधिकारी दोषी पाए गए और उन्हें वाराणसी में दो अनाथालयों में बच्चों को खाना खिलाने को कहा गया.

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    UPPCL MEDIA | अमेठी/बाजार शुकुल अमेठी जनपद के बाजार शुकुल कस्बे में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक मनीष पुत्र ओमप्रकाश की करंट लगने से मौत हो…

    नोएडा बिजली विभाग में ‘ट्रांसफार्मर सिंडिकेट’ का बड़ा खेल? करोड़ों की सरकारी संपत्ति फूंकने के बाद फर्जी तकनीकी रिपोर्ट से मामले को दबाने के आरोप

    UPPCL MEDIA | नोएडा/ग्रेटर नोएडा नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र के बिजली विभाग में एक 5 MVA पावर ट्रांसफार्मर के फुंकने के मामले ने गंभीर सवाल…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights