पेशोपस में किसान … सिंचाई को मुफ्त बिजली देने के संबंध में नही मिला लिखित आदेश

निजी नलकूप उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त बिजली देने के संबंध में पावर कॉरपोरेशन की ओर से अब तक सिंचाई को मुफ्त बिजली देने के संबंध में कोई लिखित आदेश जारी नही किया गया… जिसको लेकर किसान पेशोपस में है।

निजी नलकूप उपभोक्ताओं के लिए मुफ्त बिजली देने के संबंध में पावर कॉरपोरेशन की ओर से अब तक कोई लिखित आदेश जारी नही किया गया है। हालांकि मंत्रियों के मौखिक आदेश के बाद से किसानों से मार्च 2023 के बाद से नलकूप का बिल नहीं लिया जा रहा है, लेकिन विद्युत वितरण निगम की ओर से जिले के निजी नलकूप उपभोक्ताओं का बिल बनाया जा रहा है।

विद्युत वितरण निगम अधिकारियों के अनुसार किसानों को फसल सिंचाई के लिए निःशुल्क बिजली देने के लिए यूपीपीसीएल की ओर से किसी भी डिस्कॉम को लिखिल रुप से आदेश नहीं नहीं मिला है। ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के मौखिक आदेश के अनुसार निजी नलकूप कनेक्शन धारक उपभोक्ताओं से मार्च 2023 के बाद बिजली बिल नहीं लिया जा रहा है। सभी निजी नलकूप धारक उपभोक्ताओं के बिजली बिल बनाए जा रहे हैं, जिससे कि उनका रिकार्ड निगम के पास अपडेट होता रहे। शनिवार को विद्युत वितरण मंडल एटा के अधीक्षण अभियंता प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि फसल सिंचाई के लिए किसानों को मुफ्त बिजली देने के संबंध में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के माध्यम से दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम को लिखित रुप से कोई पत्र नहीं मिला है।

ऊर्जा मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री के आदेशानुसार किसानों को निजी नलकूप धारकों से अप्रैल 2023 से कोई भी बिल नहीं वसूला गया है। ओटीएस योजना में भी निजी नलकूप कनेक्शन धारक किसानों से मार्च 2023 के बाद का कोई बिल नहीं लिया गया है। अधीक्षण अभियंता के अनुसार जिले में कुल 17 हजार 200 निजी नलकूप धारक उपभोक्ता है, जिन्हे प्रदेश स्तरीय मंत्रियों एवं क्षेत्रीय विधायकों के आदेश पर मुफ्त बिजली दी जा रही है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    लखनऊ: विकास नगर में भीषण आग, सेक्टर-4 के मकान में मची अफरा-तफरी

    ब्रेकिंग न्यूज़ | UPPCL MEDIA लखनऊ। राजधानी के विकास नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक मकान में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने देखते…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    UPPCL MEDIA | अमेठी/बाजार शुकुल अमेठी जनपद के बाजार शुकुल कस्बे में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक मनीष पुत्र ओमप्रकाश की करंट लगने से मौत हो…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights