सिर्फ एक प्रार्थना पत्र के आधार पर ऊर्जा विभाग में कार्यरत अवर अभियन्ता 4 दिन से नदारत

एक तरफ ऊर्जा विभाग में कार्यरत अधिकतर इंजीनियर उपभोक्ताओं को वेहतर सुबिधा देने के लिए कोल्हू का बैल की तरह दिन-रात परिश्रम करते है इंजीनियर वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे इंजीनियर हैं, जिनके कार्य के कारण आए दिन विभाग को कुछ ना कुछ नुकसान होता रहता है और मनमाने तरीके से अक्सर गायब रहते हैं।

हाल ही में ऐसा मामला प्रकाश में आया है जहां पर एक चर्चित अवर अभियंता 4 दिन से बिना छुट्टी लिए ( ईआरपी पर आवेदन नहीं) गायब है… जानकारी मिली है कि दिनांक 10 फरवरी 2024 को सिर्फ एक प्रार्थना पत्र अपने अधिकारियों को दिया था, जिसमें 11 फरवरी 2024 से 13 फरवरी 2024 तक अवकाश का आवेदन देकर नदारत है अवर अभियंता.. इतना ही नहीं कार्य लखनऊ जिले से नदारत है। प्राप्त सूचना के आधार पर 14 फरवरी 2024 तक उपरोक्त अवर अभियन्ता नदारत है।

बताते चले कि पावर कारपोरेशन ने 25 नवम्बर 2020 को बिजली निगम के अफसरों और कर्मचारियों का अवकाश का आवेदन अब कागजों में नहीं स्वीकार करने की बात कहीं थी। अवकाश के लिए अफसरों और कर्मचारियों को इंटरप्राइज रिसोर्स प्लानिंग (ईआरपी) साफ्टवेयर पर आवेदन करना होगा। आवेदन के बाद वरिष्ठ अफसर को इसी साफ्टवेयर के माध्यम से अवकाश को स्वीकृत करने और न करने की संस्तुति करनी होगी।

उपरोक्त चर्चित अवर अभियंता के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़ा हुआ एक मामला प्रकाश में आने के बाद निलंबित भी कर दिया गया था आज तक विभाग जांच के नाम पर दिखावा कर रही है लेकिन जांच पूरी नहीं हो पाई है। जांच पूरी हुए बगैर एक नहीं दो दो कार्यों की जिम्मेदारी भी देते हुए चिनहट जैसे चर्चित डिविजन में तैनाती भी दे दी गई। हाल में ही भ्रष्टाचार के प्रति लापरवाही के कारण हाल ही में शिवपुरी पावर हाउस से जुड़े दो महत्वपूर्ण फीडर की जिम्मेदारी विभाग ने वापस ले ली थी. वर्तमान में सिर्फ मीटर संबंधी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.. मामला चिनहट डिवीजन का है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

    आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights