बिहार सरकार ने रोकी उत्तर प्रदेश के नौरंगा की बिजली, करोड़ों का है बकाया

बिहार सरकार ने उत्तर प्रदेश के नौरंगा की बिजली 24.92 करोड़ के बकाया होने पर बिजली की आपूर्ति ठप कर दी, जिससे बलिया में पंचायत के तीन गांवों में अंधेरा पसरा गया है। बिजली की आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों के सामने संकट खड़ा हो गया है। गंगा के उस पार नौरंगा भुवाल छपरा गांव में समझौते के तहत की जा रही बिजली की आपूर्ति बिहार ने ठप कर दी है। आरोप है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने बिल का भुगतान नहीं किया।

क्या है पूरा मामला
करीब 20000 की आबादी वाले गांव में 250 घरों में कनेक्शन देकर मीटर लगाए गए। वहीं, दो सौ कनेक्शन बैरिया उपकेंद्र से मीटर ले कर लगाए गए। फिर भी आज तक किसी के पास न बिल आया न कोई कर्मचारी मीटर रीडिंग के लिए पहुंचा। उपभोक्ता मोबाइल पर आने वाले मैसेज के आधार पर बिजली का बिल जमा करते रहे। अब बिहार सरकार के बिजली विभाग के कर्मचारियों ने मंगलवार की शाम 3:00 बजे उत्तर प्रदेश के हिस्से की बिजली का कनेक्शन काट दिया। ग्रामीणों ने पता किया तो बिहार सरकार के कर्मचारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार बिजली का बिल नहीं जमा कर रही है। इस नाते बिहार सरकार बिजली के कनेक्शन काट रही है। करीब 25 करोड़ रुपए के बकाए में आपूर्ति ठप किए जाने से ग्रामीणों के सामने संकट खड़ा हो गया है।

बताते चले कि उत्तर प्रदेश सरकार से समझौते के तहत बिहार सरकार ने गंगा पार की उत्तर प्रदेश की ग्राम पंचायत नौरंगा में वर्ष 2021 के अंतिम महीने में बिजली आपूर्ति बहाल की। नौरंगा, भुआलछपरा व उदयीछपरा को बिहार के जिला भोजपुर के लालू डेरा फीडर से जोड़ा गया है। आपूर्ति बहाली को अभी तीन साल भी नहीं बीते कि बिहार सरकार ने उत्तर प्रदेश सरकार पर 24 करोड़ 92 लाख का बकाया दिखाकर 13 फरवरी की दोपहर आपूर्ति ठप कर दी।

जबकि गांव के अधिसंख्य ख़ाता धारक, जिनके मोबाइल पर बिजली बिल आता है, लगातार बिल जमा करते आ रहे हैं। गांव के विवेक ठाकुर, शुभनरायण ठाकुर, शालिक उपाध्याय, बचकन ठाकुर आदि ने बताया कि वे अपना बिल नियमित जमा करते आए हैं। पंचायत में एक निजी मोबाइल कम्पनी का टावर भी लगा है। वहां से करीब 35 हजार रुपए प्रतिमाह बिजली का बिल जमा किया जा रहा है। इसके वावजूद पंचायत की आपूर्ति ठप किए जाने से करीब बीस हजार की आबादी अंधेरे में हो गयी है।

अधिशासी अभियंता (चतुर्थ), अख्तर अहमद सिद्दिकी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बिहार सरकार के अधिकारियों से वार्ता चल रही है। अगले दो-तीन दिनों में समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा। करीब 25 करोड़ बकाया है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

    आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights