दुनिया के सबसे बड़े एनर्जी पार्क से बिजली उत्पादन शुरू, 1.6 करोड़ घर होंगे रौशन

दुनिया के सबसे बड़े ग्रीन एनर्जी पार्क से बिजली का उत्पादन शुरू कर दिया गया है. देश की सबसे बड़ी रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (Adani Green Energy) ने गुजरात के खावड़ा में स्थित 551 मेगावाट के सोलर प्लांट को चालू कर दिया है. इससे नेशनल ग्रिड को बिजली सप्लाई की जाएगी. कंपनी का दावा है कि इस प्लांट से 1.6 करोड़ से ज्यादा घर रोशन किए जा सकेंगे. साथ ही सालाना 5.8 करोड़ टन कार्बन उत्सर्जन कम किया जा सकेगा. इस प्लांट से 81 अरब यूनिट बिजली पैदा की जा सकेगी.

इस प्लांट को 30 गीगावाट क्षमता तक ले जाएगी कंपनी
अडानी ग्रीन एनर्जी के मुताबिक, इस प्लांट का काम मात्र 12 महीने में पूरा कर लिया गया है. कच्छ के रण में स्थित इस विशालकाय प्लांट को तैयार करने के लिए सड़क से लेकर सभी जरूरी सुविधाएं विकसित की गई हैं. कंपनी के इस प्लांट में करीब 8000 कर्मचारी काम करते हैं. कंपनी ने दावा किया है कि यह प्लांट लगभग 15200 नौकरियां पैदा करेगा. इससे जो कार्बन उत्सर्जन कम किया जाएगा, वह लगभग 1.26 करोड़ कारों को रोड से हटाने के बराबर है. कंपनी की योजना इस प्लांट को 30 गीगावाट क्षमता तक ले जाने की है. इसके लिए 5 साल का लक्ष्य बनाया गया है. यह लक्ष्य हासिल करने के साथ ही खावड़ा प्लांट दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट बन जाएगा.

दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी इकोसिस्टम तैयार कर रही कंपनी
अडानी ग्रुप (Adani Group) के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) ने कहा कि अडानी ग्रीन एनर्जी दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी इकोसिस्टम तैयार कर रही है. खावड़ा प्रोजेक्ट इसकी प्रयास का हिस्सा है. भारत ने 2030 तक 500 गीगावाट रिन्यूएबल एनर्जी पैदा करने का लक्ष्य रखा है. अडानी ग्रुप इस लक्ष्य को हासिल करने में पूरी मदद करेगा. अडानी ग्रीन एनर्जी के पास फिलहाल 9029 मेगावाट के संचालित प्लांट हैं, जो कि 12 राज्यों में फैले हुए हैं. कंपनी की कुल उत्पादन क्षमता 20,844 मेगावाट है.

जैसलमेर में 2140 मेगावाट का विंड सोलर हाइब्रिड प्लांट बनाया
कच्छ का रण रिन्यूएबल एनर्जी के लिए एकदम उपयुक्त वातावरण देते है. यहां विंड एवं सोलर एनर्जी को आसानी से पैदा किया जा सकता है. इस प्लांट के लिए अडानी ग्रीन एनर्जी ने व्यापक रिसर्च की है. कंपनी ग्रिड कनेक्टेड सोलर, विंड और हाइब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पावर प्लांट चलाती है. इसने हाल ही में राजस्थान के जैसलमेर में 2140 मेगावाट का विंड सोलर हाइब्रिड प्लांट बनाया था. कंपनी का लक्ष्य अपनी क्षमता को 2030 तक 45 गीगावाट तक ले जाने का है.

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    उन्नाव में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, 100 से अधिक गांवों में 18 घंटे से ब्लैकआउट

    उन्नाव। जिले में बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से करीब…

    हाईकोर्ट में यूपीपीसीएल की बड़ी फजीहत! एमडी – MVVNL को कोर्ट में लगाई फटकार, चार्जशीट पर उठे सवाल, जिम्मेदार अधिकारी फिर तलब

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) एक बार फिर अपनी कार्यशैली को लेकर हाईकोर्ट की सख्त निगरानी में आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में चल रही…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights