अजीत डोवल: FATF के डर से अबतक के सबसे अधिक दबाव में पाकिस्तान

नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोवल ने कहा है कि देश से आतंकवाद के खात्मे के लिए बड़ी कार्रवाई की जरूरत है, अजीत डोवल सोमवार को राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर हुई जांच एजेंसियों की बैठक में बोल रहे थे। इस बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के अलावा गृह राज्यमंत्री किशन रेड्डी, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के डीजी वाईसी मोदी और आईबी के पूर्व विशेष निदेशक तथा नागालैंड के राज्यपाल आर एन रवि भई मौजूद रहे।

अजीत डोवल ने कहा कि फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की सुनवाई की वजह से पाकिस्तान के ऊपर अबतक का सबसे अधिक दबाव है, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के ऊपर इसकी वजह से इतना दबाव है कि जितना आज तक किसी भी कार्रवाई से नहीं हुआ है।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि सरकारें जब अपराधियों को संरक्षण देना शुरू कर देती हैं तो जांच एजेंसियों के लिए यह बड़ी चुनौती हो जाती है, कुछ सरकारों ने इसमें महारत हासिल कर ली है और हमारे मामले में पाकिस्तान ने इसे अपनी सरकारी नीति बना रखा है। अजीत डोवल ने कहा कि कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में राष्ट्रीय जांच एजेंसी का प्रभाव अन्य सभी एजेंसियों से ज्यादा है।

बैठक में एनआईए के डीजी वाईसी मोदी ने बताया कि बांग्लादेश के आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिद्दीन भारत में अपनी गतिविधियों को बढ़ा रहा है और जांच एजेंसी ने इस संगठन से संबंधित 125 आतंकवादियों की लिस्ट राज्य सरकारों को सौंपी है।

इस मौके पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी के आईजी आलोक मित्तल ने बताया कि सोशल मीडिया पर भारत विरोधी गतिविधियां चलाने के लिए सिख फॉर जस्टिस नाम की संस्था के खिलाफ नए मामले दर्ज किए गए हैं। यह संस्था सोशल मीडिया के जरिए सिख युवकों को भड़का रही है। पिछले साल इस तरह के मामले में उत्तर प्रदेश के शामली से पकड़े गए 5 युवकों ने कबूला है कि उन्हें सिख फॉर जस्टिस नाम की संस्था ने भड़काया है।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    RTI में खुला खेल! क्या विभाग अपने ही बनाए ‘गुप्त नियमों’ से चला रहा है व्यवस्था?

    आरटीआई के जवाब में चौंकाने वाला खुलासा—नियमावली में प्रावधान नहीं, फिर भी कर्मचारियों से कराया जा रहा काम! लखनऊ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (MVVNL) के एक आरटीआई जवाब ने…

    केस्को में स्मार्ट मीटर पोर्टल की समीक्षा, पारदर्शिता बढ़ाने के निर्देश

    सुश्री नेहा जैन ने कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि पोर्टल पर डेटा अद्यतन रखने के साथ-साथ रिपोर्टिंग प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, जिससे स्मार्ट मीटर स्थापना की…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights