शिवसेना ने अपने विधायकों को दिया आदेश, अपने क्षेत्र में जाकर किसानों की करें मदद

मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में विधायकों की खरीद-फरोख्त (Horse Trading) के डर के चलते शिवसेना (Shiv Sena) ने अपने विधायकों को मलाड के होटल रिट्रीट में शिफ्ट कर दिया था. लेकिन अब सभी विधायकों को अपने अपने क्षेत्र रवाना होने के लिए कह दिया गया है. शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे के आदेश के बाद होटल रिट्रीट में रोके गए शिवसेना विधायकों को अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में जाने के लिए कह दिया गया है.

शिवसेना नेता सुनील प्रभु ने कहा कि पूरे महाराष्ट्र में भारी बारिश होने के कारण फसल का बुरी तरह नुकसान हुआ है. ऐसे समय पर किसानों के पास जाना और उनकी मदद करना चुनकर आये विधायकों का काम है. किसानों को मदद देना विधायकों की जिम्मेदारी है, जिसके चलते सभी विधायकों को अपने-अपने क्षेत्र में जाकर किसानों की मदद करने के लिए कहा गया है. इसलिए सभी विधायक अपने क्षेत्र के लिए रवाना हुए हैं. वहीं बताया जा रहा है कि खुद उद्धव ठाकरे भी आगामी 15 तारीख को मराठवाड़ा का दौरा करेंगे. यहां वो मुश्किल झेल रहे किसानों से मुलाकात करेंगे.

शिवसेना को बीजेपी द्वारा हॉर्स ट्रेडिंग का था डर
जानकारी के मुताबिक, बीजेपी द्वारा हॉर्स ट्रेडिंग के डर को देखते हुए शिवसेना ने हाल ही में अपने सभी विधायकों को बांद्रा के रंगशरदा होटल से मलाड के रिट्रीट होटल में शिफ्ट कर दिया था. जहां 9 नवंबर को आधी रात के बाद तकरीबन एक बजे युवा सेना अध्यक्ष और वर्ली से विधायक आदित्य ठाकरे अपने आवास मातोश्री से सभी विधायकों से मुलाकात करने रिट्रीट होटल पहुंचे थे.

कांग्रेस ने भी किये अपने विधायक जयपुर शिफ्ट
आदित्य पूरी रात होटल में ही रुके रहे और विधायकों से बातचीत की. इसके पहले कांग्रेस ने भी बीजेपी पर अपने विधायकों की खरीद-फरोख्त करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था. जिसके चलते कांग्रेस ने अपने विधायकों को मुंबई से दूर जयपुर के एक रिसॉर्ट में ठहराया था.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🚨 क्या जनता से ऐसे बात करेंगे गालीबाज अधिशासी अभियन्ता?

    कोसी विद्युत वितरण खण्ड के अधिशासी अभियन्ता सुरेन्द्र पाल सिंह से जुड़ी एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोप है कि रिकॉर्डिंग में अधिशासी अभियन्ता अपने…

    हरदोई में दर्दनाक हादसा: डीसीएम की टक्कर से बिजली का पोल गिरा, 9वीं की छात्रा की मौत

    ब्रेकिंग न्यूज़ | UPPCL MEDIA हरदोई, उत्तर प्रदेश। जनपद हरदोई के थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम विहंगवा में शनिवार (02 अगस्त 2026) की शाम एक दर्दनाक हादसे में कक्षा…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights