टेलिकॉम कंपनियों को छूट नहीं, सरकार ने दिया 3 महीने में सभी बकायों के भुगतान का आदेश

दूरसंचार विभाग (DoT) ने दूरसंचार कंपनियों को स्व-आकलन (Self-Assessment) के आधार पर सारा बकाया देने को कहा है.

नई दिल्ली. दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications-DoT) ने नोटिस जारी कर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के आदेश के अनुसार दूरसंचार कंपनियों (Telecom Companies) को तीन महीने के भीतर बकाया राजस्व हिस्सेदारी का भुगतान करने को कहा है. उद्योग जगत (Industry) से जुड़े एक सूत्र ने यह जानकारी दी.

इसके लिए दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) ने टेलीकॉम कंपनियों से उनकी लायबिलिटी का स्व-मूल्यांकन (Self-Assessment) करने की मांग की है. दूरसंचार विभाग (DoT) ने दूरसंचार कंपनियों को स्व-आकलन के आधार पर सारा बकाया देने को कहा है. उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) ने पिछले महीने अपने आदेश में कहा था, ‘‘हम बकाया राशि जमा करने के लिये तीन महीने का समय देते हैं और अनुपालन के बारे में रिपोर्ट दी जाए.’’

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक टेलीकॉम कंपनियों को AGR की रकम चुकाने के निर्देश दिए
नोटिस में कहा गया है, ‘‘आपको उच्चतम न्यायालय (Supreme Court) के 24 अक्टूबर 2019 के आदेश के अनुसार बकाये का भुगतान करने और जरूरी दस्तावेज सौंपने का निर्देश दिया जाता है ताकि निर्धारित समयसीमा में अनुपालन सुनिश्चित हो सके.’’ दूरसंचार विभाग के आतंरिक अनुमान के अनुसार, दूरसंचार कंपनियों (Telecom companies) पर कुल बकाया करीब 1.33 लाख करोड़ रुपये है.

दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को AGR से जुड़े सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा
विभाग के अनुमान के अनुसार, भारती एयरटेल (Bharti Airtel) समूह पर 62,187.73 करोड़ रुपये, वोडाफोन आइडिया (Vodafone-Idea) पर 54,183.9 करोड़ रुपये और बीएसएनएल तथा एमटीएनएल (BSNL and MTNL) पर 10,675.18 करोड़ रुपये बकाया है. ऋण शोधन प्रक्रिया से गुजर रही रिलायंस कम्युनिकेशंस (Reliance Communications) और एयरसेल (Aircel) के ऊपर 32,403.47 करोड़ रुपये का बकाया है. वहीं परिसमापन प्रक्रिया के तहत आने वाली कंपनियों पर बकाया 943 करोड़ रुपये है.

दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को AGR से जुड़े सभी दस्तावेज भी उपलब्ध कराने को कहा है.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🚨 क्या जनता से ऐसे बात करेंगे गालीबाज अधिशासी अभियन्ता?

    कोसी विद्युत वितरण खण्ड के अधिशासी अभियन्ता सुरेन्द्र पाल सिंह से जुड़ी एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोप है कि रिकॉर्डिंग में अधिशासी अभियन्ता अपने…

    हरदोई में दर्दनाक हादसा: डीसीएम की टक्कर से बिजली का पोल गिरा, 9वीं की छात्रा की मौत

    ब्रेकिंग न्यूज़ | UPPCL MEDIA हरदोई, उत्तर प्रदेश। जनपद हरदोई के थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम विहंगवा में शनिवार (02 अगस्त 2026) की शाम एक दर्दनाक हादसे में कक्षा…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights