चक्रवात बुलबुल ने पश्चिम बंगाल को झकझोरा, 19,000 करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान

चक्रवात बुलबुल से पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों को भारी नुकसान पहुंचा है। चक्रवात से हुये अनुमानित नुकसान 15,000 करोड़ रुपये से लेकर 19,000 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है।

कोलकाता। चक्रवात बुलबुल बांग्लादेश की ओर बढ़ने से पहले पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों को भारी नुकसान पहुंचा गया। चक्रवात से हुये अनुमानित नुकसान 15,000 करोड़ रुपये से लेकर 19,000 करोड़ रुपये के बीच हो सकता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। चक्रवात ने शनिवार की आधी रात को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों को अपनी चपेट में लिया और 14 लोगों की जान ले ली।

एक आईएएस अधिकारी ने बताया, ‘‘चक्रवात प्रभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण करने के बाद विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रारंभिक रिपोर्ट से एक अंतरिम अनुमान तैयार किया गया है। अंतिम अनुमान उन विभागों द्वारा अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद ही लगाया जाएगा।’’ उन्होंने बताया कि शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, नुकसान 15,000 करोड़ रुपये से 19,000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है। उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना और पूर्वी मिदनापुर जिलों में नुकसान की पूरी रिपोर्ट अभी तक सचिवालय नहीं पहुंच पाई है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मुख्य सचिव राजीव सिन्हा ने मंगलवार को रिपोर्ट मांगी है। सिंचाई, वन, कृषि, बिजली, सार्वजनिक स्वास्थ्य और इंजीनियरिंग और पंचायत सहित कम से कम 14 विभागों को बुधवार को अपनी रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि अंतिम रिपोर्ट तैयार होने के बाद इसे केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    जानकीपुरम ज़ोन के बिजली विभाग में सामने आया यह मामला सिर्फ एक संविदाकर्मी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे सिस्टम की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। एक ही…

    🔥 स्मार्ट मीटर: सुविधा या साजिश? विभाग के दावों पर उठे सवाल

    ⚡ स्मार्ट मीटर योजना पर उठे सवाल, ऐप और कमीशन को लेकर नई चर्चा लखनऊ | विशेष रिपोर्ट (यूपीपीसीएल मीडिया) उत्तर प्रदेश में बिजली व्यवस्था को आधुनिक बनाने के नाम…

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights